Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > खेल

IIM Indore To Study Vaibhav Suryavanshi Success Mo

15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर IIM इंदौर करेगा रिसर्च

IIM इंदौर वैभव सूर्यवंशी पर अध्ययन करेगा, जिसमें उनकी क्रिकेट उपलब्धियों और व्यक्तिगत कारकों का विश्लेषण होगा।


15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर iim इंदौर करेगा रिसर्च

'वैभव मॉडल' से समझेंगे कम उम्र में बड़ी सफलता का फॉर्मूला, खेल-मनोविज्ञान और प्रबंधन विशेषज्ञ करेंगे अध्ययन

आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को चौंकाने वाले युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi अब अकादमिक शोध का भी विषय बनने जा रहे हैं। Indian Institute of Management Indore (IIM इंदौर) 15 वर्षीय वैभव पर देश की पहली मल्टी-डिसिप्लिनरी केस स्टडी तैयार करेगा, जिसमें उनकी सफलता के पीछे छिपे मनोवैज्ञानिक, सामाजिक, पारिवारिक और प्रबंधन संबंधी पहलुओं का विश्लेषण किया जाएगा।

'वैभव मॉडल' को डिकोड करने की तैयारी

IIM इंदौर के निदेशक Himanshu Rai ने बताया कि यह अध्ययन केवल वैभव की क्रिकेट उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन कारकों को भी समझने की कोशिश करेगा जिन्होंने इतनी कम उम्र में उन्हें असाधारण सफलता तक पहुंचाया।संस्थान का मानना है कि वैभव की उपलब्धियों के पीछे केवल प्रतिभा नहीं, बल्कि परिवार का त्याग, कड़ी मेहनत, अनुशासन, सही मार्गदर्शन और मजबूत सपोर्ट सिस्टम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

0.3 सेकंड का फैसला, गेंदबाजों पर भारी

वैभव की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा हथियार उनकी तेज निर्णय क्षमता मानी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार वे महज 0.3 सेकंड में शॉट खेलने का फैसला कर लेते हैं। उनकी बैट स्पीड, टाइमिंग और संतुलन ने उन्हें आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल कर दिया।बचपन में कोच मनीष ओझा ने उनकी प्रतिभा को निखारा, जबकि राजस्थान रॉयल्स में तकनीकी सुधार पर जुबिन भरूचा और विक्रम राठौर जैसे विशेषज्ञों ने काम किया।

कम उम्र में प्रसिद्धि के दबाव का भी होगा अध्ययन

IIM इंदौर की स्टडी केवल सफलता पर ही केंद्रित नहीं होगी। शोध में यह भी समझने का प्रयास किया जाएगा कि कम उम्र में मिलने वाली प्रसिद्धि, करोड़ों के अनुबंध, सोशल मीडिया दबाव और अपेक्षाओं का युवा खिलाड़ियों पर क्या प्रभाव पड़ता है।निदेशक हिमांशु रॉय के अनुसार कई प्रतिभाएं शुरुआती सफलता के बाद मानसिक दबाव और थकान के कारण अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पातीं। ऐसे में यह अध्ययन भविष्य के खिलाड़ियों और संस्थानों के लिए एक मार्गदर्शक मॉडल तैयार कर सकता है।

IPL 2026 में बनाया इतिहास

Indian Premier League में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन रिकॉर्डतोड़ रहा। उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा, जो टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे विस्फोटक प्रदर्शनों में गिना जा रहा है।वैभव ने सीजन में 72 छक्के लगाकर एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड Chris Gayle के नाम था, जिन्होंने 59 छक्के लगाए थे।

पांच बड़े अवॉर्ड पर कब्जा

वैभव को IPL 2026 में ऑरेंज कैप, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) सहित पांच बड़े पुरस्कार मिले। उनके प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट की सबसे चर्चित युवा प्रतिभाओं में शामिल कर दिया है।

Related to this topic: