Home > खेल > हॉकी > भारतीय टीम ने श्रीलंका को पढ़ाया हॉकी का पाठ, 20-0 से दी शिकस्त

भारतीय टीम ने श्रीलंका को पढ़ाया हॉकी का पाठ, 20-0 से दी शिकस्त

भारतीय टीम ने श्रीलंका को पढ़ाया हॉकी का पाठ, 20-0 से दी शिकस्त
X

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में आखिरी पूल मैच में श्रीलंका को 20-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने छह,हरमनप्रीत सिंह,मनदीप सिंह और रूपिंदरपाल सिंह ने तीन-तीन, ललित उपाध्याय ने दो, दिलप्रीत सिंह,अमित रोहिदास और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किया।

इस मुकाबले में भारत के सामने श्रीलंकाई टीम किसी स्कूली टीम की तरह खेली। मैच के दूसरे ही मिनट में रूपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टीकार्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद छठें मिनट में भारत को एक और पेनल्टीकार्नर मिला जिसे गोल में बदलकर हरमनप्रीत सिंह ने भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

आकाशदीप सिंह ने 10वें,11वें,18वें मिनट में लगातार तीन गोल कर भारत की बढ़त 5-0 कर दी। 22वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए छठां गोल किया। आकाशदीप सिंह ने 23वें मिनट में मैच का अपना चौथा गोल कर भारत की बढ़त 7-0 कर दी। विवेक सागर प्रसाद ने 32वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त 8-0 कर दी। 33वें मिनट में आकाशदीप ने मैच का अपना पांचवां गोल कर भारत की बढ़त 9-0 कर दी। हरमनप्रीत ने 33वें मिनट में ही मैच का अपना तीसरा गोल करते हुए भारत की बढ़त 10-0 कर दी। 36वें मिनट में मनदीप सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 11-0 कर दी। इसके बाद 38वें मिनट में अमित रोहिदास ने पेनल्टीकार्न को गोल कर भारत के लिए 12वां गोल किया। मैच के 43वां मिनट में आकाशदीप ने मैच का अपना छठां गोल करते हुए भारत के लिए 13वां गोल किया। मनदीप सिंह ने 44वें मिनट में भारत के लिए 14वां गोल किया। इसके बाद रूपिंदर पाल सिंह ने 52वें और 53वें मिनट में लगातार दो गोल कर भारत को 16-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद दिलप्रीत ने 53वें और ललित उपाध्याय ने 58वें व 59वें मिनट में दो गोल कर भारत की बढ़त 19-0 कर दी। मैच के आखिरी मिनट में मनदीप ने मैच का अपना तीसरा गोल करते हुए भारत को 20-0 से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में पांच मैचों में 76 गोल कर चुकी है। भारत ने पूल ए के अपने पहले मैच में हांगकांग को 26-0, इंडोनेशिया को 17-0, जापान को 8-0, दक्षिण कोरिया को 5-3 और अब श्रीलंका को 20-0 से शिकस्त दी।

Updated : 28 Aug 2018 9:07 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top