Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > खेल

DC vs GT IPL 2026: Match Preview & Key Stats

IPL 2026: गुजरात को पहली जीत की तलाश दिल्ली की नजरें जीत की हैट्रिक पर

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला। DC जीत की लय में, GT पहली जीत की तलाश में। गिल, मिलर और एनगिडी पर रहेंगी नजरें।


ipl 2026 गुजरात को पहली जीत की तलाश दिल्ली की नजरें जीत की हैट्रिक पर

आईपीएल 2026 के बुधवार के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से दिल्ली में होगा। जहां डीसी को अपने शुरुआती दो मैचों में जीत मिली है, वहीं जीटी को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए सात मैचों में जीटी 4-3 से आगे है। पिछले आईपीएल के दो मैचों में जीटी को दोनों में जीत मिली है, वहीं दिल्ली में भी दोनों टीमों के बीच खेले गए तीन मैचों में जीटी 2-1 से आगे है। मैच बुधवार को शाम 7.30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

मिलर का तोड़ राशिद के पास

डेविड मिलर को डीसी ने इस बार फिनिशर के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है, लेकिन राशिद उनको अंतिम ओवरों में परेशान करने का दम रखते हैं। जीटी के अपने पूर्व साथी को राशिद ने चार बार आईपीएल में आउट किया है, जबकि मिलर, राशिद पर सिर्फ 119 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं। सिराज और रबाडा ने भी मिलर को दो-दो बार आउट किया है और इन दोनों के खिलाफ भी मिलर का स्ट्राइक रेट सिर्फ 100 और 119 का है।

एनगिडी जीटी के शीर्ष क्रम को कर सकते हैं परेशान

भारत में हुए टी20 विश्व कप से ही लुंगी एनगिडी शानदार फॉर्म में हैं और अपनी स्लोअर गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने की कला को उन्होंने आईपीएल 2026 में भी जारी रखा है। एनगिडी जीटी के खिलाफ भी अपनी स्लोअर गेंदों का जादू दिखा सकते हैं। जीटी के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को उन्होंने चार पारियों में दो बार आउट किया है, जबकि गिल उन पर सिर्फ 88 के स्ट्राइक रेट से सात रन ही बना पाए हैं। बटलर को भी एनगिडी ने तीन बार आउट किया है, हालाकि बटलर उन पर 161 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। बटलर को अक्षर पटेल और कु लदीप यादव की अनुभवी स्पिन जोड़ी भी परेशान करती है और दोनों उन्हें दो-दो बार आउट कर चुके हैं। बटलर दोनों स्पिनरों पर सिर्फ 132 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं।

राहुल को रबाडा और प्रसिद्ध से रहना होगा सावधान

केएल राहुल के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है और दो मैचों में उनका स्कोर 0 और 1 का है। राहुल का यह खराच फॉर्म जीटी के खिलाफ मैच में भी जारी रह सकता है क्योंकि जीटी के तेज गेंदबाज  प्रसिद्ध कृष्णा और कगिसो रबाडा उन्हें परेशान करते हैं। प्रसिद्ध अपने राज्य के साथी को सात पारियों में तीन जबकि रबाडा भी उन्हें 12 पारियों में तीन बार आउट कर चुके है। राशिद खान ने भी राहुल को तीन बार आउट किया है।

फिलिप्स कैसे करेंगे डीसी के स्पिनरों का सामना

मिलर की तरह ग्लेन फिलिप्स को जीटी ने अपनी टीम में फिनिशर के तौर पर शामिल किया है, लेकिन उन्हें स्पिन खेलने की कला सीखना होगा। टी20 विश्व कप से लेकर अब तक भारत में खेली गई अपनी छह टी20 पारियों में फ़िलिप्स चार बार स्पिनरों के खिलाफ आउट हुए हैं। कुलदीप और अक्षर दोनों, फिलिप्स को पांच पारियों में चार-चार बार आउट कर चुके हैं, जो कि लगभग एक परफेक्ट रिकॉर्ड है।


 

Related to this topic: