IPL :केएल राहुल की नाबाद पारी से पंजाब ने दर्ज की जीत, CSK लगातार तीसरा मैच हारी

IPL :केएल राहुल की नाबाद पारी से पंजाब ने दर्ज की जीत, CSK लगातार तीसरा मैच हारी

By : स्वदेश डेस्क
IPL :केएल राहुल की नाबाद पारी से पंजाब ने दर्ज की जीत, CSK लगातार तीसरा मैच हारी

दुबई।आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में जगह बना चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज अपने आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना किया। पंजाब की टीम ने एकतरफा अंदाज में खेलते हुए 13 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 135 रन का लक्ष्य पूरा कर जीत दर्ज की। 

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी चैन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही, जल्द ही दो विकेट गंवाकर टीम दबाव में आ गई।  चेन्नई किंग्स को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ (12) को आउट कर पहुंचाया। स्क्वायर लेग पर शाहरुख खान ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अर्शदीप सिंह ने मोईन अली के रूप में दूसरी सफलता दिलाई। मोईन अली शून्य पर पवेलियन लौट गए।  इस के बाद फाफ डु प्लेसिस ने पारी को संभाला। चेन्नई ने डुप्लेसिस की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाए। 

पंजाब की पारी - 

पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नाबाद 98 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई , वहीं प्लेआफ में पहुंचने के बाद एम एस धौनी की सीएसके को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब को जीत बेशक मिल गई, लेकिन अब उसकी प्लेआफ में पहुंचने की संभावन लगभग खत्म हो गई है। पंजाब के 14 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक है और ये टीम अभी पांचवें स्थान पर है तो वहीं सीएसके 14 मैचों में 9 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। 

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Sultanpur History: 64 साल बाद टूटी गुमनामी की बेड़ियां, इतिहास के पन्नों से निकले सुल्तानपुर के तीन अमर बलिदानी

Sultanpur History: 64 साल बाद टूटी गुमनामी की बेड़ियां, इतिहास के पन्नों से निकले सुल्तानपुर के तीन अमर बलिदानी

1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला के मोर्चे पर डटे 120 भारतीय सैनिकों में शहीद हुए 114 सैनिकों में सुल्तानपुर के भी तीन वीर सपूत शामिल थे।

Nov 16, 2026
UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

UP 16 IAS Transfer: उत्तरप्रदेश में फिर फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद के तहत योगी सरकार ने सोमवार शाम एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Nov 16, 2026
छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

छठ पर घर जाने की ऐसी चाह! ट्रेन टिकट नहीं मिला तो 26 लाख की सफारी खरीद ली

बेंगलुरु से बिहार तक का सफर तय करने के लिए परिवार ने अपनाया अनोखा रास्ता, छठ पूजा पर घर पहुंचने की चाह में खरीदी 26 लाख रुपये की सफारी

Nov 16, 2026
किताबों में संजोया CA बनने का सपना अधूरा रह गया, 17 साल की प्राची की असमय विदाई

किताबों में संजोया CA बनने का सपना अधूरा रह गया, 17 साल की प्राची की असमय विदाई

राजस्थान के भीलवाड़ा से सामने आई एक हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है

Nov 16, 2026