Home > खेल > अरुण जी के निधन पर क्रिकेटर हुए भावुक, गंभीर बोले - मैंने पिता खोया

अरुण जी के निधन पर क्रिकेटर हुए भावुक, गंभीर बोले - मैंने पिता खोया

अरुण जी के निधन पर क्रिकेटर हुए भावुक, गंभीर बोले - मैंने पिता खोया
X
File Photo

दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार (24 अगस्त) को यहां अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्था में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके निधन से क्रिकेट जगत भी गहरे शोक में डूब गया है। क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। वह नौ अगस्त से एम्स में भर्ती थे। उनका जन्म 1952 में दिल्ली में हुआ था और 1974 से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी।

अरुण जेटली के निधन पर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने काफी इमोशनल ट्वीट किए हैं। बता दें कि अरुण जेटली ने 13 साल दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर काम किया। साल 1999 से लेकर 2012 तक जेटली ने डीडीसीए के अध्यक्ष के तौर पर काम किया। भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों को जेटली ने सराहा और उनको विश्व क्रिकेट में पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अरुण जेटली के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- एक पिता आपको बोलना सिखाता है, लेकिन पिता समान आपको यह कला सिखाता है कैसे बोलना है। एक पिता आपको चलना सिखाता है, लेकिन पिता समान सिखाता है कि कैसे चलना है। एक पिता आपको नाम देता है, लेकिन पिता समान आपको पहचान देता है। मेरे पिता समान अरुण जेटली नहीं रहे। मुझसे मेरा एक हिस्सा दूर चला गया है। आरआईपी सर।

Updated : 24 Aug 2019 9:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top