विश्व कप जीतना है तो धोनी को टीम में रखो

X
By - Swadesh Digital |31 Oct 2018 12:51 PM IST
Reading Time: नई दिल्ली। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया। इसी के साथ अटकलें लगने लगीं कि अब धोनी का क्रिकेट करियर अंतिम पड़ाव पर आ चुका है और वह जल्द ही क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। लेकिन भारत के महान क्रिकेटर रहे सुनील गावस्कर का मानना है कि धोनी का 2019 विश्व कप में खेलना बेहद जरूरी है, क्योंकि विराट कोहली को उनकी जरूरत है। कप्तान रहे गावस्कर ने कहा कि बल्लेबाजी के अलावा कई खासियत के चलते विश्व कप के लिए जा रही भारतीय टीम में धोनी का कोई विकल्प नहीं हो सकता। गावस्कर ने साथ ही कहा कि धोनी का कोहली को बहुत फायदा मिलेगा। धोनी भले ही बल्ले से संघर्ष कर रहे हों, लेकिन उनमें अन्य कई गुण हैं। इसलिए उन्हें 2019 विश्व कप में जरूर खेलना चाहिए।
Next Story
