अपशब्दों के लिए कोई जगह नहीं होगी : जस्टिन लैंगर

अपशब्दों के लिए कोई जगह नहीं होगी : जस्टिन लैंगर
X

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने बड़ा बयान दिया है। लैंगर ने कहा है कि सीरीज के दौरान किसी भी तरह के अपशब्दों के लिए कोई जगह नहीं होगी।

बता दें कि अक्सर ही खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती है, जिसमें कई प्लेयर अपशब्द का भी प्रयोग करते नजर आते हैं। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

लैंगर ने कहा कि जब विश्व के इतने दमदार खिलाड़ी जब सीरीज में खेलेंगे, तो प्रतिस्पर्धा की एनर्जी अपने आप ही काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि क्रिकेट के मैदान के प्रेशर से बोले जाने वाले शब्दों का कोई लेना-देना नहीं होगा।

Tags

Next Story