तेंदुलकर ने इंग्लैंड को सीरीज से पहले कहा कुछ ऐसा, पढ़िए पूरी खबर

तेंदुलकर ने इंग्लैंड को सीरीज से पहले कहा कुछ ऐसा, पढ़िए पूरी खबर
X

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच कल से वनडे सीरीज का आगाज होना है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में खेला जाना है। इस सीरीज से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और उन्होंने उसमें कहा है कि वो इस बार इंग्लैंड को सपोर्ट कर रहे हैं।

इस वीडियो का कैप्शन तेंदुलकर ने लिखा है, 'कम ऑन इंग्लैंड' आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि तेंदुलकर इंग्लैंड की टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। वीडियो की शुरुआत में सचिन के हाथ में क्रिकेट की बॉल है और वो बोल रहे हैं कि इस बार वो इंग्लैंड को सपोर्ट कर रहे हैं।


इसके तुरंत बाद तेंदुलकर कहते हैं, लेकिन क्रिकेट में नहीं बल्कि फुटबॉल में और फुटबॉल को पैर से मारते हैं। इस तरह से कुछ सेकेंड्स के लिए तेंदुलकर ने अपने फैन्स को झटका सा दे डाला। इंग्लैंड फुटबॉल टीम को आज फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया का सामना करना है। पहले सेमीफाइनल में फ्रांस ने बेल्जियम को हराया था और फाइनल में जगह बनाई थी।

Tags

Next Story