मैथ्यूज को श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तानी पद से हटाया गया
Swadesh Digital | 24 Sep 2018 8:47 AM GMT
X
X
कोलंबो/स्वदेश वेब डेस्क। दुबई में चल रहे एशिया कप 2018 के पहले ही दौर में हारकर बाहर होने के बाद श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को कप्तानी के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दिनेश चांदीमल को क्रिकेट के तीनों प्रारुपों का कप्तान बना दिया गया है।
एशिया कप में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टीम को ग्रुप चरण में लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। पांच बार की एशियाई चैम्पियन श्रीलंकाई टीम को अफगानिस्तान के हाथों भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बांग्लादेश ने भी श्रीलंका को मात दी। इन दो हारों के बाद श्रीलंकाई टीम प्रतियोगिता के पहले ही चरण से बाहर हो गई।
Updated : 24 Sep 2018 2:22 PM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire