Home > खेल > क्रिकेट > IPL 2020 : मुंबई इंडियंस ने किंग्स XI पंजाब को 48 रनों से हराया

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस ने किंग्स XI पंजाब को 48 रनों से हराया

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस ने किंग्स XI पंजाब को 48 रनों से हराया
X

नई दिल्ली।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का 13वां मैच किंग्स XI पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को आसानी से 48 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को 192 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने तेज शुरुआत की। लेकिन, बाद में पंजाब को मयंक, नायर और केएल राहुल के तौर पर तीन बड़े झटके लगे। ग्लेन मैक्सवेल और निकोलस पूरन ने कुछ देर पारी को जरूर संभाला, लेकिन फिर पूरन भी विकेट दे बैठे।

मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 70 रनों की पारी खेली। पोलार्ड ने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 47 रन बनाए। वहीं, हार्दिक ने भी 11 गेंदों में 30 रनों की अहम पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने आखिरी तीन ओवरों में तेजी से खेलते हुए 62 रन जोड़ लिए। साथ ही, आखिरी ओवर में टीम ने 25 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, सूर्यकुमार यादव भी रन आउट होने के बाद पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद रोहित शर्मा और ईशान किशन ने कुछ देर पारी संभाली, लेकिन फिर ईशान किशन आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 70 रन बनाते हुए टीम की जबरदस्त वापसी करवाई।

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, करुण नायर, जेम्स नीशम, सरफराज खान, कृष्णपा गौतम, रवि बिश्नोई, शेल्डन कोटरेल, मोहम्मद शमी।

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Updated : 12 Oct 2021 11:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top