आईपीएल : प्लेऑफ मैचों के समय में हुआ बदलाव

X
By - Swadesh Digital |27 April 2019 8:08 PM IST
Reading Time: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 12वें संस्करण के प्लेऑफ मैचों के समय में बदलाव किया गया है। शनिवार को प्रशासकों की समिति(सीओए) के बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्लेऑफ़ के मैचों का समय रात आठ के बजाय अब 7:30 बजे कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि टॉस सात बजे होगा।
सीओए ने अपनी बैठक में डब्ल्यूवी रमन को महिला मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने पर भी चर्चा की, जिसे कुछ लोगों ने 'अवैध' करार दिया और इस मुद्दे को लोकपाल को दे दिया। अब यह तय करना लोकपाल के विवेक पर है कि नियुक्ति वैध थी या नहीं। सीओए ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की। अगली बैठक तीन मई को होनी है।
Next Story
