न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे के लिए भरतीय टीम का ऐलान, संजू सैमसन बने कप्तान

X
By - स्वदेश डेस्क |16 Sept 2022 4:42 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने चेन्नई में न्यूजीलैंड "ए" के खिलाफ खेले जाने वाली आगामी तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के लिए भारत "ए" के टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान संजू सैमसन को सौंपी गई है। श्रृंखला के सभी मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जाएंगे। श्रृंखला का पहला मैच 22 सितंबर, दूसरा मैच 25 सितंबर और तीसरा व आखिरी मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत ए की टीम इस प्रकार है: पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शाहबाज़ अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर , उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा।
Next Story
