Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

T-20 : वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराया, पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर

T-20 : वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराया, पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर

t-20  वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराया पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर

बासटेरे /वेबडेस्क। ओबेद मैककॉय के छह विकेट के बाद ब्रैंडन किंग की 68 रनों की तेज पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और मैककॉय ने पारी के पहली ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा को चलता कर भारत को बड़ा झटका दिया। इसके बाद तीसरे ओवर में 17 के कुल स्कोर पर मैककॉय ने सूर्यकुमार यादव (11) को भी पवेलियन भेजकर भारत की शुरूआत बिगाड़ दी।

यादव के आउट होने के बाद भारतीय टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और टीम इंडिया 19.4 ओवर में 138 पर सिमट गई। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 24, हार्दिक पांड्या ने 31 और रवींद्र जडेजा ने 27 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से ओबेद मैककॉय ने 6, जेसन होल्डर ने दो व अल्जारी जोसेफ और अकील हुसैन ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग के 68 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी और डेवोन थॉमस के 19 गेंदों पर बनाए गए तेज 31 रनों की बदौलत 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या और आवेश खान ने 1-1 विकेट लिया। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 मैच आज रात खेला जाएगा।

Related to this topic: