Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

IND vs ENG : पहले दिन भारत ने 1 विकेट पर 119 रन बनाए, जयसवाल का अर्धशतक

IND vs ENG : पहले दिन भारत ने 1 विकेट पर 119 रन बनाए, जयसवाल का अर्धशतक

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बनाए 246 रन


ind vs eng  पहले दिन भारत ने 1 विकेट पर 119 रन बनाए जयसवाल का अर्धशतक

हैदराबाद। भारत ने यहां राजीव गांधी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 1 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। यशस्वी जयसवाल ने 76 रनों की बेहतरीन नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं शुभमन गिल 14 रन बनाकर नाबाद हैं। 

भारत को कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने तेज शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 12.1 ओवर में तेज 80 रन जोड़े। विशेषकर जयसवाल ज्यादा आक्रामक रहे। 80 के कुल स्कोर पर जैक लीच पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बेन स्टोक्स को कैच दे बैठे। रोहित ने 27 गेंदों पर 3 चौकों की बदौलत 24 रन बनाए। 

यश-शुभमन ने संभाली पारी 

इसके बाद शुभमन गिल और जयसवाल ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और भारतीय टीम को 100 के पार पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 1 विकेट पर 119 रन बना लिया है। जयसवाल 70 गेंदों पर 9 चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 76 रन और गिल 43 गेंदों पर 1 चौके की बदौलत 14 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 127 रन पीछे है।इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र विकेट जैक लीच ने लिया।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बनाए 246 रन, बेन स्टोक्स ने लगाया अर्धशतक 

इससे पहले कप्तान बेन स्टोक्स के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए। स्टोक्स ने 70 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। स्टोक्स के अलावा बेन डकेट (35), जॉनी बेयरस्टो (37) और जो रूट (29) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 व अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिया।

Related to this topic: