Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

INDvsAUS : ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 4 विकेट पर बनाए 255 रन, उस्मान शतक बनाकर क्रीज पर डटे

INDvsAUS : ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 4 विकेट पर बनाए 255 रन, उस्मान शतक बनाकर क्रीज पर डटे

प्रधानमंत्री मोदी और एंथनी अल्बनीस ने रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को भेंट की कैप


indvsaus  ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 4 विकेट पर बनाए 255 रन उस्मान शतक बनाकर क्रीज पर डटे

अहमदाबाद। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चार मैचों की सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन चार विकेट पर 255 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा शानदार शतक लगाकर 104 रन पर नाबाद हैं। ख्वाजा के साथ दूसरे छोर पर कैमरन ग्रीन 49 बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच में मजबूत स्थिति में है। 

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और उस्मान ख्वाजा ने सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। 61 के कुल स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन ने हेड को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। हेड ने 44 गेदों में 7 चौकों की बदौलत 32 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने इसके बाद 72 के कुल स्कोर पर मार्नस लाबुशेन को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। लाबुशेन केवल 3 रन ही बना सके। इसके बाद ख्वाजा और स्मिथ ने अच्छी बल्लेबाजी की और लंच तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। 

लंच के बाद उस्मान ख्वाजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सत्र में दोनों ने धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन दूसरे सत्र में भारत को कोई विकेट नहीं दिया। तीसरे सत्र में 151 रन के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। स्मिथ ने 135 गेंद में तीन चौकों की मदद से 38 रन बनाए। इसके बाद 170 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। शमी ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को क्लीन बोल्ड किया। हैंड्सकॉम्ब ने 17 रन बनाए।इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने कैमरन ग्रीन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की। ख्वाजा ने पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले अपना शतक पूरा किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ख्वाजा 104 रन और कैमरन ग्रीन 49 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन चार विकेट पर 255 रन बना लिए हैं।पहले दिन भारत के लिए मोहम्मद शमी ने दो विकेट, जबकि रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।

प्रधानमंत्री मोदी और एंथनी अल्बनीस ने रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को भेंट की कैप 


इससे पहले आज सुबह टॉस से पहले, दोनों कप्तानों रोहित शर्मा और स्मिथ ने अपने-अपने प्रधानमंत्रियों, नरेंद्र मोदी और एंथनी अल्बनीस से टेस्ट कैप प्राप्त की। बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री अल्बनीस को सम्मानित किया, जबकि सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को सम्मानित किया।मोदी और अल्बनीस ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती के 75 साल पूरे होने के मौके पर मैदान में लैप ऑफ ऑनर भी किया।इसके बाद मोदी और अल्बनीस ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यादगार पलों की कुछ तस्वीरें देखीं और रवि शास्त्री ने उन्हें दोनों टीमों के बीच खेले गए कुछ महत्वपूर्ण मैचों की तस्वीरें समझाईं। इसके बाद मोदी और अल्बनीस दोनों कप्तानों के साथ मैदान पर गए, जहां खिलाड़ियों से उनका परिचय कराया गया।

Related to this topic: