तेज गेंदबाजी में भारत मजबूत: जहीर

X
By - Swadesh Digital |23 July 2018 10:50 AM IST
Reading Time: मुंबई। पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि भारत के पास चोटिल तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी की भरपाई करने के लिए मजबूत विकल्प (बेंच स्ट्रैंथ) मौजूद हैं। ये दोनों तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की आगामी टेस्ट श्रृंखला के कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय चयनकर्ताओं ने पहले तीन टेस्ट के लिए बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और शारदुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है। आलराउंडर हार्दिक पंड्या भी टीम में शामिल हैं। बीसीसीआई ने सूचित किया है कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान अनफिट बुमराह दूसरे टेस्ट से चयन के लिए उपलब्ध होंगे। पांच मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट एक अगस्त से बर्मिंघम में खेला जाएगा।
Next Story
