Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, अब तीसरे मैच पर टीकी निगाहें

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, अब तीसरे मैच पर टीकी निगाहें

भारत ने एक विकेट पर 89 रन बनाए

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द अब तीसरे मैच पर टीकी निगाहें

हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। हैमिल्टन में हुए इस मुकाबले में 12.5 ओवर का खेल ही हो पाया, जिसमें भारत ने एक विकेट पर 89 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 42 गेंद में 45 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन, बार-बार बारिश के खलल डालने के कारण मैच को रद्द कर दिया गया।

इससे पहले बारिश की वजह से टॉस देरी से हुआ। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.5 ओवर का खेल ही खेले था कि फिर से बारिश लौट आई। इसके बाद बारिश रुकने पर मैच शुरू हुआ तो मैच के ओवर्स घटाकर दिए गए। मैच 29-29 ओवर्स का किया गया, लेकिन 12.5 ओवर का खेल होने के बाद बारिश फिर से लौट आई। अंत में मैच को रद्द कर दिया गया। तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे है।

Related to this topic: