Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

ICC T20 Ranking : दीप्ती शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, गेंदबाजी में दूसरे नंबर पर पहुंची

ICC T20 Ranking : दीप्ती शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, गेंदबाजी में दूसरे नंबर पर पहुंची

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना सभी भारतीय खिलाड़ियों से आगे चौथे स्थान पर हैं

icc t20 ranking  दीप्ती शर्मा ने लगाई लंबी छलांग गेंदबाजी में दूसरे नंबर पर पहुंची

नईदिल्ली।  भारत की हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा मंगलवार को जारी नवीनतम आईसीसी महिला टी20ई गेंदबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

दीप्ति अब पाकिस्तान की बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर सादिया इकबाल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दीप्ति को दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा के खराब फॉर्म से भी फायदा हुआ है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में केवल एक विकेट लेने के बाद दूसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गईं हैं।

इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन दुनिया की शीर्ष टी-20 गेंदबाज हैं। इस बीच, शीर्ष दस ऑलराउंडरों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और दीप्ति चौथे स्थान पर बरकरार हैं।बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना सभी भारतीय खिलाड़ियों से आगे चौथे स्थान पर हैं, वहीं, जेमिमाह रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर क्रमशः 13वें, 16वें और 17वें स्थान पर हैं।

Related to this topic: