Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

colombo test draw shock india after victory

Test Match: भारत ने 1-0 से सीरीज तो जीती, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से WTC में लगा बड़ा झटका;

श्रीलंका के कोलबो में टेस्ट ड्रॉ होने के बावजूद भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 1-0 से जीत ली। ड्रॉ से WTC में भारत को बड़ा नुकसान हुआ है। भले सीरीज जीत ली लेकिन दूसरा मैच ड्ऱॉ होने से PCT घट गया।


test match भारत ने 1-0 से सीरीज तो जीती लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से wtc में लगा बड़ा झटका

India vs SL second test Result WTC points table change |

क्रिकेट। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाकर श्रीलंका को 290 रन पर समेट दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने फालोऑन दिया। लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार वापसी करते हुए भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

श्रीलंका ने दूसरी परी में 9 विकेट पर 429 रन बनाए। आखिरी दिन भारतीय गेंदबाज सिर्फ दो विकेट ले सके और मुकाबला ड्रॉ हो गया। हालांकि पहला टेस्ट जीतने के कारण  भारत ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।

दिनुषा ने भारतीय गेंदबाजों को तरसाया

श्रीलंका की दूसरी पारी में सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद 133 रन बनाकर भारत को जीत से दूर कर दिया। दिनुषा ने केशारा नुवांता के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी कर गेंदबाजों को परेशान कर दिया। 

सुथार और जडेजा ने लिए 3-3 विकेट

भारत की ओर से दूसरी पारी में मानव सुथार और रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बावजूद श्रीलंका के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने समय निकालकर मैच को ड्रॉ करा दिया। लाहिरू कुमारा ने 90 गेंदों पर 12 रन बनाए। वहीं, असिथा फर्नांडो ने भी 24 गेंदों तक विकेट बचाए रखा। इससे भारत की जीत की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई।

WTC में भारत को लगा बड़ा झटका

टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी नुकसान हुआ है। जीत की स्थिति में भारत को 12 अंक मिलते और उसका पॉइंट प्रतिशत 63.33 तक पहुंच जाता। इससे टीम चौथे स्थान पर पहुंच सकती थी। ड्रॉ के बाद भारत और श्रीलंका को 4-4 अंक मिले। भारत का पॉइंट प्रतिशत 53.33 से घटकर 51.51 हो गया। टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं,श्रीलंका 33.33 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है। इस तरह भारत ने सीरीज 1-0 से जीत ली। लेकिन कोलंबो टेस्ट का ड्रॉ डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में उसके लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

Related to this topic: