Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

Australia Set Lowest Test Score vs Bangladesh

ऑस्टेलिया ने बनाया शर्मनाम रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ 198 पर ढेर, इस बॉलर ने ढहाया किला

डारविन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर सिमट गया। हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर मेजबान टीम की पारी को बिखेर दिया। इसके साथ चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना दिया।


ऑस्टेलिया ने बनाया शर्मनाम रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ 198 पर ढेर इस बॉलर ने ढहाया किला

Sports News |

क्रिकेट। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 58 ओवर में 198 रन पर सिमट गया। बांग्लादेश के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अकेले 6 विकेट लेकर मेजबान बल्लेबाजी को बिखेर दिया। डारविन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे  पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी।

दरअसल, यह स्कोर सिर्फ एक खराब पारी तक सीमित नहीं है। 198 रन टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर बन गया है। इससे पहले उसका सबसे कम स्कोर 217 रन था जो 2017 में आया था। बांग्लादेश के लिए यह प्रदर्शन इसलिए भी अहम है क्योंकि टीम 2003 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही है।

ऑस्ट्रेलिया ने ठीक शुरुआत की थी

टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती साझेदारी से उम्मीद बंधी थी। ट्रेविस हेड और जैक वेदराल्ड ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। इसके बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और ऑस्ट्रेलिया को संभलने का मौका नहीं दिया। हसन महमूद ने इसी दबाव को निर्णायक बढ़त में बदला। उन्होंने 17 ओवर में 55 रन देकर छह विकेट लिए और टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन दर्ज किया।

हसन के आगे बिखरी ऑस्ट्रेलियाई पारी

हसन ने ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ जैसे अहम बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन को दो-दो विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ स्टीव स्मिथ ही 30 रन के आंकड़े से आगे निकल सके। उन्होंने 71 रन की पारी खेलकर पारी को कुछ हद तक संभाला लेकिन दूसरे छोर से पर्याप्त साथ नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी पांच विकेट केवल 46 रन के भीतर गंवा दिए।

198 रन ने पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

ऑस्ट्रेलिया का 198 रन पर ऑलआउट होना बांग्लादेश के खिलाफ उसका अब तक का सबसे छोटा टेस्ट स्कोर है। 2017 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 217 रन बनाए थे। वहीं, इससे पहले सबसे कम स्कोर था। डारविन में भी पहली पारी के लिहाज से यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा स्कोर बन गया। इस तरह एक ही पारी ने टीम के खिलाफ दो रिकॉर्ड दर्ज कर दिए।

इस सीरीज का असर आगे तक जाएगा

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की यह टेस्ट सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। इसलिए डारविन में बांग्लादेश का मजबूत प्रदर्शन केवल एक पारी की उपलब्धि नहीं माना जा सकता। ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज 2-0 की जीत फाइनल की दौड़ में उसकी स्थिति मजबूत कर सकती है। दूसरी तरफ बांग्लादेश के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सफर में अहम साबित हो सकता है। 2003 के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलने लौटी बांग्लादेशी टीम ने पहले ही दिन गेंद से अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।

Related to this topic: