Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > खेल

अबे कुरुविला बीसीसीआई के नए महाप्रबंधक नियुक्त

अबे कुरुविला बीसीसीआई के नए महाप्रबंधक नियुक्त


अबे कुरुविला बीसीसीआई के नए महाप्रबंधक नियुक्त

नईदिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अबे कुरुविला को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। कुरुविला बोर्ड के पूर्व जनरल मैनेजर धीरज मल्होत्रा की जगह लेंगे, जिन्होंने दो महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था। 

कुरुविला पिछले साल दिसंबर तक चयनकर्ता के पद पर रहे थे। इससे पहले वह मुख्य जूनियर चयनकर्ता भी रह चुके हैं। बता दें कि कुरुविला ने 6 मार्च 1997 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, जिसके बाद 14 दिसंबर 1997 को उन्होंने भारत की ओर से अंतिम मैच खेला। कुरुविला ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 25 विकेट लिए हैं, जबकि एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 25 मैचों में 25 विकेट हासिल किये हैं।

Related to this topic: