Breaking News
  • धार के भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
  • MP में पुलिसकर्मियों को 15 दिन में मिलेगा कार्यवाहक उच्च पद प्रभार
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के CM: 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने
  • देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है
  • NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हो गई, जांच CBI करेगी

होम > विशेष

UP Board Result 2026: Girls Excel, New Trends

बेटियों का दबदबा और करियर की नई राह

यूपी बोर्ड 2026 रिजल्ट में बेटियों का बेहतर प्रदर्शन। जानें पास प्रतिशत, टॉपर्स और 12वीं के बाद नए करियर विकल्पों की पूरी जानकारी।


बेटियों का दबदबा और करियर की नई राह

उत्तर प्रदेश माध्यमिक 3 शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षा परिणाम 2026 का घोषित होना राज्य के 25 लाख से अधिक छात्रों के लिए एक निर्णायक मोड़ है। यह परिणाम न केवल पिछले एक साल की मेहनत का लेखा-जोखा है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यूपी बोर्ड, जिसे एशिया का सबसे बड़ा बोर्ड माना जाता है. अब शैक्षणिक गुणवत्ता और परीक्षा के अनुशासन में निरंतर सुधार कर रहा है। इस वर्ष के परिणामों का सबसे उज्वल पहलू लड़कियों का लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करना है। 12वीं में बेटियों ने बाजी मारते हुए, कुल पास प्रतिशत (80.38 प्रतिशत 2026 रुझान) में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहना, यूपी के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिला शिक्षा के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। 

सीतापुर की शिखा वर्मा का 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर रहना, यह साबित करता है कि संसाधनों की कमी के बावजूद प्रतिभा को रोका नहीं जा सकता। बोर्ड द्वारा परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसने और कॉपियों के निष्पक्ष मूल्यांकन से परिणामों की विश्वसनीयता बढ़ी है। हालांकि, कड़ाके की प्रतिस्पर्धा के बीच कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में पिछले वर्षों के मुकाबले मामूली उतार-चढ़ाव को एक सामान्य प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए। अव्वल छात्रों की सूची में ज्यादातर छात्र वे हैं, जिन्होंने कोचिंग के बजाय स्कूल और खुद की पढ़ाई पर ध्यान दिया। यह एक सकारात्मक संकेत है कि छात्र अब रटने के बजाय अवधारणाओं को समझने पर ध्यान के द्रित कर रहे हैं। यह गौर करने वाली बात है कि अव्वल छात्रों की सूची में केवल बड़े शहरों के छात्र ही नहीं, बल्कि फतेहपुर, सीतापुर, बाराबंकी और बरेली जैसे जिलों के छात्रों ने भी बाजी मारी है। 

परिणाम केवल एक शुरुआत है, मजिल नहीं। आज के दौर में 12वीं के बाद करियर के पारंपरिक विकल्पों (इंजीनियरिंग, चिकित्सा ) से इतर अपार संभावनाएं मौजूद हैं। अगर भौतिकी, रसायन और गणित /जीव विज्ञान में रूचि है, तो बी.टेक, बीएससी और नीट के साथ-साथ अब डेटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र करियर के लिए बेहतरीन हैं। सीए, कंपनी सेक्रेटरी या बीकॉम ऑनर्स जैसे पाठ्यक्रमों के साथ-साथ डेटा एनालिटिक्स और फिनटेक में भी कॉमर्स के छात्र अपना भविष्य बना सकते हैं। कानून, पत्रकारिता, मैनेजमेंट और डिजाइनिंग में करियर के नए द्वार खुले हैं। सिविल सेवा के लिए आधारभूत नीव रखने का यह सही समय है।

जिन छात्रों को उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिले, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के माध्यम से सुधार का मौका है। परीक्षा में मिले अंक जीवन का अंतिम फैसला नहीं हैं। महत्वपूर्ण यह है कि छात्र अपने करियर का चयन अपनी रूचि और क्षमता के आधार पर करें, न कि अभिभावकों के दबाव में। यूपी बोर्ड का यह 2026 का परिणाम एक नई शुरुआत का प्रतीक है-एक ऐसा भारत, जहां बेटियां अग्रणी हैं और युवा पारंपरिक सोच से हटकर नए करियर विकल्प तलाश रहे हैं।

Related to this topic: