Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > विशेष

MP Politics: Cabinet Reshuffle Buzz

जो लिखूंगा सच लिखूंगा....

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं तेज। भाजपा संगठन की समीक्षा, कांग्रेस की युवा राजनीति और दिग्विजय सिंह के सनातनी बयान पर सियासी हलचल बढ़ी।


जो लिखूंगा सच लिखूंगा

अनुराग उपाध्याय

मंत्रियों की समीक्षा के बाद क्या?

मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों अपनी ही सरकार और मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इससे पहले भी सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा मंत्रियों के काम काज की गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर चुकी है, जिसमें एक दर्जन मंत्री अपने काम में फिसड्डी पाए गए थे। अब ढाई साल बाद फिर मंत्रियों का रिव्यू किया जा रहा है। इस बार का आकलन कुछ ज्यादा महत्वपर्ण है। क्योंकि इस समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रहे है। मान के चला जा रहा है कि इस फेरबदल में पांच नए मंत्री बनाए जा सकते हैं और चार को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है। लगभग छह मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे। इस बार भी मंत्रियों के लिए प्रश्नावली है। साथ-साथ उनकी गोपनीय रिपोर्ट भी एक अलग एजेंसी बना रही है।

कांग्रेस की मुश्किल युवा

कांग्रेस को उम्मीद थी उससे जुड़ने के लिए बड़ी संख्या में युवा सामने आएंगे। इसके लिए कांग्रेस ने लंबा चौड़ा कार्यक्रम भी बनाया। कांग्रेस की जेन जी को भुनाने की मंशा है। लेकिन लगता है जेन जी को जोड़ने के लिए कांग्रेस को खुद बहुत मशक्कत करना पड़ेगी। कांग्रेस से जुड़ने के लिए अब तक वे ही युवा सामने आए हैं जिनके परिजन कांग्रेस से जुड़े रहे है। युवाओं को जोड़ने का काम देखने वाले ठाकुर साहब ने अपनी रिपोर्ट में कहा है- 'देश भक्त्ति से ओतप्रोत जेन जी नरेंद्र मोदी को पसंद करता है और उसकी कांग्रेस में रूचि नहीं है। जिनकी रूचि है भी वे भी कोई न कोई पद चाहते हैं।' प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आप नजर दौड़ाएं तो वहां आपको नए चेहरे कम ही नजर आएंगे। हालात यही रहे तो कांग्रेस को भविष्य में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

खंडेलवाल ने उड़ाया नेताओं का गर्दा

सरल सहज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कई नेताओं के ताजिये ठंडे कर दिए हैं। पद मिलने के बाद जिस तरह के लाव लश्कर लेकर भाजपा जपा नेता चले। उससे भाजपा अध्यक्ष व्यक्ष खुश खुश नजर न नहीं आए और मजबूरन उन्हें कड़े कदम उठाने पड़े। यहां सवाल सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की बात का नहीं था, सवाल भाजपा के संस्कार का भी था। भिंड से भोपाल तक उन्होंने धूल उड़ाकर चल रहे नेताओं गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने सब को समझाइश दी है पद मिलने के बाद भोंडा प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।

कहर सनातनी दिग्विजय

दिग्विजय सिंह की राजनीति को समझ पाना कोई आसान काम नहीं है। मालवा के दौरे के दौरान उन्होंने खुद को कट्टर सनातनी कहा, जबकि कांग्रेस नेताओं में दम से यह बात कहने का साहस नहीं है। अचानक दिग्विजय सिंह की पूर्व मंत्री भाजपा नेता ऊषा ठाकुर से मुलाकात हो गई और हिन्दू और सनातनी की बात पर चर्चा शुरू हो गई। बस फिर क्या था दिग्गीराजा ने स्वयं को कट्टर सनातनी कहा और ऊषा ठाकुर से भी कहा वे खुद को सनातनी बताएं। दिग्विजय सिंह के करीबी बताते हैं इस मसले पर कांग्रेस के कई नेता उनसे सहमत नहीं हैं। लेकिन दिग्गीराजा डंके की चोट पर खुद को सनातनी कह रहे हैं। वैसे ये अलग बात है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एम (अल्पसंख्यक) फैक्टर पर काम कर रहे हैं।

खुफिया तंत्र क्यों है फेल

है लव जिहाद के मसले पर एक लव जिहादी की पिटाई लगा दी गई। मामला तूल पकड़ा और एक विशेष समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर आ गए। राजधानी भोपाल में ये कोई नई बात नहीं है। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी लोगों के जमावड़े की कोई जानकारी खाफिया पुलिस के पास नहीं थी। जब रायता फैल गया तब पुलिस ने लोगों को काबू करने का प्रयास किया है। बात कड़वी लेकिन है सब भोपाल पुलिस का खाफिया तंत्र जिन लोगों के सहारे चलता है उनमें से अधिकांश एक समुदाय विशेष से जुड़े हैं और वे इस बार प्रदर्शनकारी बन के सामने आए। सिमी आतंकियों द्वारा भोपाल जेल ब्रेक मामला हो या कोई ऐसा मसला हर बार ऐसी घटनाओं पर खुफिया तंत्र फेल हो जाता है। बिना मांगे पुलिस को सलाह है अपने खफिया तंत्र को अपने लोगों से ही मजबूत करें नहीं तो किसी दिन बड़ा कांड हो जाएगा।

 

Related to this topic: