Breaking News
  • धार के भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
  • MP में पुलिसकर्मियों को 15 दिन में मिलेगा कार्यवाहक उच्च पद प्रभार
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के CM: 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने
  • देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है
  • NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हो गई, जांच CBI करेगी

होम > विशेष

MP BJP Office to Handle CM Assistance Fund Digital

देश का पहला भाजपा कार्यालयः जहां से मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान, सहायता कोष का होगा संचालन

भोपाल में भाजपा कार्यालय से अब मुख्यमंत्री सहायता कोष और स्वेच्छा अनुदान का संचालन होगा। सेवा प्रकल्प के तहत डिजिटल सिस्टम और मेडिकल सहायता की सुविधा शुरू की गई है।


देश का पहला भाजपा कार्यालयः जहां से मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान सहायता कोष का होगा संचालन

BJP Office |

प्रमोद दुबे।

कई वर्षों से मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री निवास एवं मुख्यमंत्री कार्यालय तक भटकने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मध्य प्रदेश का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एक सहायता केंद्र बनकर सामने आया है। यह सहायता केंद्र अपने आप में देश का पहला ऐसा भाजपा कार्यालय होगा जहां से कार्यकर्ताओं को सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय से होने वाला कार्य विधिवत एवं पूर्ण सहयोग के साथ डिजिटल अपडेट रहते हुए पीड़ित व्यक्ति के लिए सहायता का सरल माध्यम बनेगा ।
 
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा पार्टी कार्यालय में इस विषय में संपूर्ण कार्य योजना का चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा योजनाबद्ध  तरीके से प्रेजेंटेशन किया गया ।

 मुख्यमंत्री कार्यालय से भी बड़ी व्यवस्था का विधिवत संचालन। 

सामान्यतः यह देखने में आया है कि मुख्यमंत्री सहायता कोष, एवं स्वेच्छा अनुदान जैसे मामले में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता एवं उनसे जुड़े हुए परिजन गंभीर बीमारियों के मामले में आवेदन लेकर भटकते थे। भाजपा कार्यालय से यह आवेदन मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचते पहुंचते कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी चुनौती साबित होते थे। परंतु आज प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के सामूहिक प्रयास में यह योजना जिस तरीके से क्रियान्वित करने का ऐलान किया है उसके चलते इसकी सफलता स्पष्ट दिखाई देती है । इस योजना से मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ी हुई पूर्व व्यवस्था की तुलना में यह व्यवस्था अधिक कारगर दिखाई देती है।

 गंभीर बीमारियों के लिए एक्सपर्ट पैनल एवं फॉलो टीम के साथ डिजिटल सिस्टम। 

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सेवा प्रकल्प के नाम से इस योजना को प्रारंभ किया गया । योजना के अंतर्गत अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और सेवा प्रकल्प में आवेदन पहुंचते ही प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी । चिकित्सा प्रकोष्ठ के अनुसार कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए इस योजना के अंतर्गत पार्टी कार्यालय में एक अलग से चिकित्सा केंद्र बनाया जाएगा । जहां पर विशेषज्ञ की ड्यूटी एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए कार्यकर्ता तैनात रहेंगे । गंभीर बीमारी कैंसर से लेकर अन्य के लिए प्राथमिक उपचार से लेकर रक्तदान टीम एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष के आवेदन की पूर्ण प्रक्रिया यहीं पर संपन्न कर दी जाएगी । आर्थिक सहायता के विषय में एक टीम फोलो के लिए भी तैनात रहेगी । एवं यह सभी कार्रवाई डिजिटल तरीके से तैयार की जाएगी ।

 मोबाइल एप बनेगा सशक्त माध्यम। 

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह बघेल के अनुसार आज प्रारंभ हुए सेवा प्रकल्प के अंतर्गत जल्द ही मोबाइल एप का भी प्रारंभ किया जाएगा । कार्यकर्ता इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके चिकित्सा सुविधा एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से सीधे जुड़ सकते हैं । डिजिटल ऐप के माध्यम से एक ऐसा डाटा भी तैयार हो जाएगा , जिसमें गंभीर बीमारियों से लेकर अपने कार्यकर्ताओं की स्वास्थ्य से जुड़ी हुई जानकारी ऐप माध्यम से  प्रदेश के पदाधिकारी को प्राप्त हो जाएगी । सेवा प्रकल्प से संबंधित संपूर्ण कार्य योजना की जानकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं को शीघ्र अति शीघ्र तहसील स्तर तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाई जाएगी, इसके लिए  सोशल मीडिया विभाग को एक्टिव कर दिया गया है ।

Related to this topic: