Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > धर्म

Raksha bandhan 2026 Date

Rakshabandhan: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

इस साल रक्षाबंधन 27 अगस्त या 28 अगस्त किस दिन मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि और भद्रा के समय को लेकर बने भ्रम के बीच जानें राखी बांधन का शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम क्या है।


rakshabandhan रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त कब है जानें सही तारीख शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

Raksha bandhan 2026 date and time |

रक्षाबंधन की तारीख को लेकर इस बार लोगों में काफी असमंजस है। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है। कि राखी 27 अगस्त को बांधी जाएगी या फिर 28 अगस्त को मनाई जाएगी।

दरअसल, पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, पर्व के लिए उदय तिथि को महत्व दिया जाता है। इसलिए 28 अगस्त के रक्षाबंधन मनाना उचित रहेगा।

कब से कब तक रहेगी पूर्णिमा

सावन मास की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 08 मिनट से शुरू होगी और 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी। इसी वजह से रक्षाबंधन की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी। 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पवित्र त्योहार के मनाने के शुभ समय होता है। इसलिए 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक राखी बांधने का शुभ समय बताया गया है। इस दौरान बहनें भाई की कलाई पर राखी या रक्षासूत्र बांध सकती है। अगर सुबह का समय निकल जाए तो दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बांधी जा सकती है। यह मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 1 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।

रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण भी

इस साल रक्षाबंधन के दिन एक खास खगोलीय घटना भी होने जा रही है। 28 अगस्त को आंशिक चंद्रग्रहण पड़ेगा। ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह से दोपहर तक रहेगा, लेकिन भारत में यह दिखाई नहीं देगा। चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण रक्षाबंधन के पर्व और राखी बांधने के शुभ समय पर इसका प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं माना जा रहा है। उपलब्ध पंचांग संबंधी जानकारियों के अनुसार भारत में इस ग्रहण के कारण सूतक संबंधी रोक भी लागू नहीं होगी।

रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा क्षद्रा का साया

इस साल भद्रा को लेकर भी लोगों के मन में सवाल हैं। बताया गया है कि भद्रा 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 08 मिनट से रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इसलिए उस दिन भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा।

राखी बांधते समय कौन सा मंत्र पढ़े

रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम विश्वास का प्रतीक है। इसलिए बहनों को अपने भाई को राखी बांधने का पारंपरिक मंत्र जरूर याद करना चाहिए। बहनें राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप कर सकती हैं-

ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेद्रो महाबलः।
तेन त्वाम् प्रतिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

बहनें इस मंत्र को बोलते हुए अपने भाई को राखी बांधें। हां अगर आपको मंत्र बोलना नहीं आता हो तो आप इसे मोबाइल या टीवी पर चलाकर सुनते हुए बोल सकते हैं। इसके साथ राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर तिलक और अक्षत लगाने की परंपरा है। इसके बाद रक्षासूत्र बांधकर आरती की जाती है। और भाई को मिठाई खिलाई जाती है।

किस दिशा में बैठे भाई

राखी बांधते समय उचित दिशा में बैठना सबसे महत्वपूर्ण हैं। इसलिए राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की तरफ बैठा होने शुभ हो जाता है। यदि संभव न हो तो उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठा जा सकता है। इसके साथ ही राखी को लेकर भी इस बात का ध्यान रखें।

रक्षासूत्र के साथ बांधें राखी

धार्मिक मान्यता के अनुसार राखी के साथ रक्षासूत्र यानी मौली बांधना भी शुभ माना जाता है। पहले भाई की कलाई पर मौली बांधी जा सकती है। उसके बाद पसंद की राखी बांधी जा सकती है। इसके बाद आरती कर भाई को मिठाई खिलाने की परंपरा है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है। इस दिन भाई बहन की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना करती है। वहीं, भाई बहन की सुरक्षा और खुशहाल जीवन का संकल्प होता है।

Related to this topic: