Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > धर्म

Raksha Bandhan 2026: Eclipse Alert

Lunar Eclipse: रक्षाबंधन पर कुंभ राशि में चंद्र ग्रहण, मेष समेत इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन कुंभ राशि में चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिष के अनुसार मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।


lunar eclipse रक्षाबंधन पर कुंभ राशि में चंद्र ग्रहण मेष समेत इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

Lunar Eclipse affect in zodiac |

धर्म। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इसी दिन सुबह चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा, जिसके स्वामी शनि माने जाते हैं। ज्योतिषविदों के मुताबिक शनि की राशि में चंद्र ग्रहण का संयोग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को रक्षाबंधन से लेकर इसके करीब 15 दिन बाद तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। ऐसे में चंद्र ग्रहण का प्रभाव मानसिक परेशानियां बढ़ा सकता है। घबराहट, बेचैनी और अज्ञात भय जैसी स्थिति बन सकती है। काम बनते-बनते अटक सकते हैं और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों और संतान से जुड़े मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान जल्दबाजी के बजाय धैर्य से फैसले लेना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस अवधि में भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। बेवजह की चिंता और तनाव मन को परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचना बेहतर होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। ऐसे में चंद्र ग्रहण का असर प्रतिकूल हो सकता है। इस दौरान खुद के साथ जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मोर्चे पर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। धन हानि के संकेतों को देखते हुए इस समय बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा। पैसों से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में ही चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और इस राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है। ऐसे में ग्रहण का प्रभाव इस राशि के जातकों के लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। संतान से जुड़े मामलों में भी चिंता बढ़ सकती है। धन हानि की आशंका के चलते आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। अनजान लोगों के साथ पैसों का लेन-देन करने से बचें।

इस दौरान आत्मविश्वास में कमी और काम में रुकावट जैसी स्थिति भी बन सकती है। मेहनत के मुताबिक परिणाम नहीं मिलने से तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखना और महत्वपूर्ण फैसलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

Related to this topic: