Home > धर्म > जीवन-मंत्र > चंद्र ग्रहण का देश की राजनीति और राशियों पर क्या प्रभाव होगा, पढ़े पूरी खबर

चंद्र ग्रहण का देश की राजनीति और राशियों पर क्या प्रभाव होगा, पढ़े पूरी खबर

चंद्र ग्रहण का देश की राजनीति और राशियों पर क्या प्रभाव होगा, पढ़े पूरी खबर
X

कुंभ राशि वालों पर ग्रहण का नकारात्मक असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सेहत में गिरावट आयेगी। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। व्यापार में धन हानि के योग हैं। नौकरी में नई कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं। मन अशांत रहेगा। समय कठिनाइयों भरा रहने वाला है।

#16_जुलाई की देर रात यानि 17 जुलाई 2019 को 1 बजकर 31 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा। और ग्रहण का मोक्ष सुबह 04 बजकर 30 मिनट पर होगा। यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा।यह चन्द्र ग्रहण खण्डग्रास रूप से रहेगा।

ज्योतिष अनुसार ग्रहण का मनुष्य के जीवन पर और देश दुनियां पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। इस बार यह चन्द्र ग्रहण पूर्वाषाढा नक्षत्र में मकर राशि के अंतर्गत पड़ रहा हैl जिस कारण से देश की राजनीति और जनमानस पर गहन प्रभाव पड़ने वाला हैl

#मध्यप्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान की सरकार पर संकट के बादल मंडरा सकते है और संभव है की इन में से कोई सरकार गिर भी जाये या फिर से चुनाव हो जायेl साथ ही देश में आतंकी गतिविधियों में वृद्धि के कारण भरी क्षति भी हो सकती हैl

सभी राशियों पर ग्रहण का प्रभाव कैसा रहेगा आइये जानते हैl

#मेष_राशि

आपकी राशि से 10 घर में हो रहा ग्रहण नौकरी में परेशानी दे सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन भय बना रह सकता है। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

#वृष_राशि

आपकी राशि से 9 वें स्थान में लग रहा ग्रहण भाग्य को प्रभावित करेगा। आपको बनते कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संतान संबंधी विषयों को लेकर परेशान हो सकते हैं। गुरु की सेवा करें लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। प्रेम जीवन में किसी तरह का विवाद हो सकता है। संतान को किसी प्रकार के शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

#मिथुन_राशि

आपके लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। राशि से 8 वें घर में लग रहा यह ग्रहण आपको सुख प्रदान करने वाला है। आपकी चिंता और परेशानियां कम होंगी। स्वास्थय अनुकूल रहेगा। लाभ की प्राप्ति होगी। शत्रुओं से किसी तरह का ख़तरा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। आय के साथ-साथ व्यय में भी बढ़ोत्तरी होगी और इस कारण आपकी आय भी सामान्य रहेगी।

#कर्क_राशि

ग्रहण के दौरान कर्क राशि पर चन्द्रमा की सप्तम दृष्टि रहेगी। राशि से सातवें घर में हो रहा यह ग्रहण साझेदारी के काम में नुकसानदायक हो सकता है। जीवनसाथी को कष्ट होगा। सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी से मतभेद होने के कारण आपका वैवाहिक जीवन थोड़ा अशांत रह सकता है। वहीं व्यापार में सांझेदार के साथ विवाद होने की संभावना है।

#सिंह_राशि

आपकी राशि से छठे घर में हो रहा यह ग्रहण स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी बात को लेकर मन आशंकित रह सकता है। मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। यात्रा से आपको थकान हो सकती है। आर्थिक विषयों में धन हानि होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें आपको किसी प्रकार शारीरिक कष्ट हो सकता है।

#कन्या_राशि

आपके लिए यह चंद्रग्रहण संकेत दे रहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी आ सकती है। अपना व्यवहार संयमित रखें नहीं तो मान हानि हो सकती है। आपके खर्चे बढ़ेंगे व्यय पर नियंत्रण रखें। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रह सकती है। आमदनी की अपेक्षा ख़र्च ज़्यादा हो सकता है। कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको जमकर मेहनत करनी पड़ सकती है।

#तुला_राशि

आपके लिए साल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपके प्रयास सफल होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में अशांति और अस्थिरता बनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। माता जी की सेहत भी कमज़ोर रह सकती है, इसलिए उनका ख़्याल रखें।

#वृश्चिक_राशि

राशि से तीसरे घर में लग रहा यह चंद्रग्रहण आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आपको कहीं से अटका धन मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

#धनु_राशि

राशि से दूसरे घर में लग रहा यह ग्रहण आपके लिए हानिकारक रह सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें नुकसान हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं,तैयारी करके रखें।

#मकर_राशि

आपको जोखिम से बचना चाहिए। ग्रहण आपकी राशि में लग रहा है। आपकी मानसिक परेशानी बढ़ेगी। चोट लग सकती है। स्वास्थय संबंधी परेशानी महसूस करेंगे। आर्थिक कष्ट हो सकता है।

#कुंभ_राशि

आपकी राशि से 12 वें घर में लग रहा यह चंद्रग्रहण आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको आर्थिक क्षेत्र में जोखिम से बचना चाहिए नुकसान हो सकता है। मानसिक कष्ट से अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

#मीन_राशि

आपकी राशि से 11वें घर में लग रहा यह ग्रहण शुभ फलदायी है। आपको कहीं से धन लाभ मिल सकता है। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद - सतीश सोनी

Updated : 6 July 2019 11:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top