Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > धर्म

भारत में शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब

आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, देवघर में 4 KM कतार; काशी में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

आखिरी सावन सोमवार को भारत के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। देवघर, काशी, उज्जैन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, कई जगहों पर खास आयोजन भी हुए।


आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब देवघर में 4 km कतार काशी में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। काशी विश्वनाथ, बाबा बैद्यनाथ, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर में रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचे।

देवघर में 4 KM लंबी कतार

झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की करीब 4 किलोमीटर लंबी कतार लगी है। मंदिर के कपाट सुबह 3:15 बजे खोले गए। पूजा-अर्चना के बाद 4:10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए।आखिरी सोमवार होने के कारण मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

काशी में सुबह 7 बजे तक 1.05 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती के बाद कपाट खोले गए। श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए 6 द्वार खोले गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।सुबह 7 बजे तक करीब 1.05 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके थे। मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है।

महाकाल में चांदी के त्रिशूल-मुकुट से श्रृंगार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 2:30 बजे भस्म आरती के लिए कपाट खोले गए। इसके बाद भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया।भगवान को चांदी के त्रिशूल, मुकुट और आभूषण धारण कराए गए। भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार के बाद भगवान को भस्म अर्पित की गई।

ओंकारेश्वर में हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी आखिरी सावन सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। शाम को निकलने वाली पारंपरिक सवारी के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।

भोजपुर में 6 क्विंटल फूलों से श्रृंगार

भोपाल के पास स्थित भोजेश्वर मंदिर में भी सावन के आखिरी सोमवार पर विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां भगवान शिव का करीब 6 क्विंटल फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया।आखिरी सावन सोमवार के चलते देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं।

Related to this topic: