Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

Rani Laxmibai Scooty Scheme

Rani Laxmibai Scooty Scheme: योगी सरकार ने इन छात्राओं को दी बड़ी सौगात, मिलेगी फ्री स्कूटी

योगी कैबिनेट की बैठक में सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस  योजना के तहत प्रदेश की होनहार मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी।


rani laxmibai scooty scheme योगी सरकार ने इन छात्राओं को दी बड़ी सौगात मिलेगी फ्री स्कूटी

Rani Laxmibai Scooty Scheme: योगी सरकार ने इन छात्राओं को दी बड़ी सौगात, मिलेगी फ्री स्कूटी |

Rani Laxmibai Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश की छात्राओं को लिए एक बड़ी योजना लेकर आई है। योगी कैबिनेट की बैठक में सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस  योजना के तहत प्रदेश की होनहार मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी। इस बात की जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी है। 

50,000 छात्राओं को मिलेगा लाभ

उच्च शिक्षा मंत्री के अनुसार, इस योजना के पहले चरण में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान 50,000 मेधावी छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा। राज्य के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त, निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से स्नातक उत्तीर्ण करने वाली टॉप 5% मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होगी। लाभार्थी छात्रा के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होगा।

इन छात्राओं को मिलेगी विशेष छूट

योगी सरकार ने योजना में विशेष रियायत भी दी गई है। जिसके अनुसार निराश्रित परिवार और शहीद परिवारों की बच्चियों को बिना किसी मेरिट बाध्यता के सीधे योजना के तहत मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी।  स्कूटी की खरीद के लिए आधिकारिक पोर्टल पर टेंडर/प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे, जिनका अंतिम अवलोकन कैबिनेट द्वारा किया जाएगा।

Related to this topic: