Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP LPG Cylinder e-KYC

MP LPG Cylinder: MP के 39.84 लाख घरेलू सिलेंडर धारक कर ले ये काम, तो नही मिलेगा सिलेंडर

मध्यप्रदेश के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यदि आप घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं, तो समय पर e-KYC प्रक्रिया पूरा कर ले।


mp lpg cylinder mp के 3984 लाख घरेलू सिलेंडर धारक कर ले ये काम तो नही मिलेगा सिलेंडर 

MP LPG Cylinder: MP के 39.84 लाख घरेलू सिलेंडर धारक कर ले ये काम, तो नही मिलेगा सिलेंडर  |

MP LPG Cylinder e-KYC Compulsory: मध्यप्रदेश के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यदि आप घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं, तो समय पर e-KYC प्रक्रिया पूरा कर ले। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको सिलेंडर नहीं मिलेगा। यह चेतावनी गैस कंपनियों ने अपने ग्राहकों को दी है। कंपनी के अनुसार 16 अगस्त तक ई-केवाईसी करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो सब्सिडी पर मिलने वाला सिलेंडर बंद हो सकता है। 

एमपी के लाखों सत्यापन लंबित

मीडिया की खबरों के अनुसार मध्यप्रदेश में कुल 1.73 करोड़ सक्रिय घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 39.84 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन अभी नहीं हुआ है। भोपाल में करीब 1.94 लाख उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है।

नहीं किया e-KYC तो... 

गैस एजेंसियों के अनुसार यदि 16 अगस्त तक हैं e-KYC नहीं कराई तो रियायती दरों के मिलने वाला सिलेंडर और सब्सिडी बंद की जा सकती है। और उपभोक्ताओं को मजबूरी में कमर्शियल दरों पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है। 

घर बैठे या एजेंसी पर कराए e-KYC 

इंडियन ऑयल कंपनी के ग्राहक Indian Oil ONE ऐप डाउनलोड कर घर पर ही e-KYC कर सकते है। या फिर उपभोक्ता आधार कार्ड और गैस पासबुक लेकर एजेंसी पर जाकर e-KYC करा सकते है। इसके अलावा डिलीवरी बॉय पास उपलब्ध बायोमेट्रिक से भी e-KYC कराई जा सकती है।