Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Sagar Tiger Reserve: N6 Tigress Gives 4 Cubs

सागर टाइगर रिजर्व में बढ़ी खुशियां: पेंच से आई N6 बाघिन ने 4 शावकों को दिया जन्म

सागर के वीरांगना टाइगर रिजर्व में N6 बाघिन ने 4 शावकों को जन्म दिया। पेंच से लाई गई बाघिन पहली बार मां बनी, संख्या 30 पार।


सागर टाइगर रिजर्व में बढ़ी खुशियां पेंच से आई n6 बाघिन ने 4 शावकों को दिया जन्म 

सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से सोमवार को एक अहम अपडेट सामने आया। सुबह गश्ती टीम जब नियमित निगरानी पर थी, तभी एक गुफा के पास बाघिन अपने चार शावकों के साथ दिखाई दी।पहचान होने पर पुष्टि हुई कि यह N6 बाघिन है, जिसे करीब एक साल पहले पेंच टाइगर रिजर्व से यहां शिफ्ट किया गया था। अब पहली बार उसके मां बनने से रिजर्व में बाघों की संख्या और मजबूत हुई है।

गश्ती टीम ने मौके पर देखा, कैमरे में रिकॉर्ड

वन विभाग के मुताबिक, यह दृश्य अचानक सामने आया, जब टीम इलाके की निगरानी कर रही थी।बाघिन अपने शावकों के साथ गुफा के आसपास मूव कर रही थी। पूरी गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड कर ली गई है।इसके बाद तुरंत एरिया को सेंसिटिव घोषित कर दिया गया और निगरानी बढ़ा दी गई।

बाघों का बढ़ा कुनबा, संख्या 30 के पार

चार नए शावकों के जुड़ने के बाद टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 30 के पार पहुंच गई है।डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रजनीश सिंह के मुताबिक, यह यहां के अनुकूल माहौल और सही मैनेजमेंट का नतीजा है।उन्होंने बताया कि N6 का पहली बार मां बनना भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस समय रिजर्व में करीब 65 फीसदी बाघिनें हैं।यही कारण है कि यहां वंशवृद्धि की रफ्तार तेज बनी हुई है।करीब एक साल पहले भी एक बाघिन चार शावकों के साथ कैमरे में कैद हुई थी, जिससे इस रिजर्व की ग्रोथ ट्रेंड साफ होता है।

2018 के बाद बदली तस्वीर

इस इलाके में बाघों की मौजूदगी को लेकर तस्वीर पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदली है।2018 में जब पहली बाघिन यहां लाई गई थी, तब यह इलाका नौरादेही अभयारण्य के रूप में जाना जाता था।इसके बाद बांधवगढ़ से नर बाघ लाकर ब्रीडिंग की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसका असर अब साफ दिख रहा है।

 

Related to this topic: