Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

यूपी में पुलिस कप्तानों का तबादला

उत्तर प्रदेश में 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, मेरठ SSP हटाए गए

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में पुलिस कप्तानों का तबादला किया। मेरठ के SSP अविनाश पांडेय को हटाया गया, नए नियुक्तियां की गईं।


उत्तर प्रदेश में 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदले मेरठ ssp हटाए गए

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात 9 जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला किया है। इस फेरबदल में मेरठ के SSP अविनाश पांडेय को हटाकर पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच किया गया है। उनकी जगह झांसी के SP बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।

अविनाश पांडेय पर ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के अंदर प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था।

संभल SP केके बिश्नोई का भी तबादला

संभल के चर्चित SP केके बिश्नोई को अब बिजनौर का SP बनाया गया है। उनकी जगह विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुल्तानपुर SP भी बदलीं

सुल्तानपुर की SP चारू निगम को भी जिले से हटाकर यूपी-112 में SP बनाया गया है। वहीं गोंडा के SP विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर भेजा गया है।

इन जिलों में भी बदलाव

  • बलरामपुर: विकास कुमार को हटाकर मार्तंड प्रकाश सिंह को SP बनाया गया।

  • झांसी: विकास कुमार को नई जिम्मेदारी दी गई।

  • गोंडा: बिजनौर के SP अभिषेक को गोंडा भेजा गया।

  • बिजनौर: संभल के SP केके बिश्नोई को कमान मिली।

  • मेरठ: बीबीजीटीएस मूर्ति नए SSP होंगे।

  • संभल: विकास चंद्र त्रिपाठी नए SP होंगे।

  • सुल्तानपुर: विनीत जायसवाल को SP बनाया गया।

यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब प्रदेश में कई जिलों की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक स्तर पर नजर रखी जा रही है।

Related to this topic: