Breaking News
  • धार के भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
  • MP में पुलिसकर्मियों को 15 दिन में मिलेगा कार्यवाहक उच्च पद प्रभार
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के CM: 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने
  • देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है
  • NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हो गई, जांच CBI करेगी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Ujjain House Collapse Near Mahakal Route Video

उज्जैन महाकाल मार्ग पर तीन मंजिला मकान ढहा, बड़ा हादसा टला

उज्जैन में महाकाल मंदिर मार्ग पर तीन मंजिला मकान गिरा। समय रहते रास्ता बंद होने से बड़ा हादसा टला। नगर निगम और स्थानीय लोगों के दावों में अंतर।


उज्जैन महाकाल मार्ग पर तीन मंजिला मकान ढहा बड़ा हादसा टला

उज्जैन: मध्य प्रदेश के Ujjain में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब गेबी हनुमान क्षेत्र में स्थित तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। यह घटना महाकाल मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर हुई, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। घटना का LIVE वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मकान गिरते ही धूल का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।

टली बड़ी जनहानि

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे से ही मकान झुकने लगा था। स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों ने तत्काल सड़क पर आवाजाही बंद करवा दी.करीब 7 बजे मकान पूरी तरह गिर गया। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां से महाकाल मंदिर, गोपाल मंदिर और Shipra River की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग गुजरता है। यदि ट्रैफिक जारी रहता, तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।

लापरवाही और तोड़फोड़ बनी वजह

मकान मालिक और स्थानीय रहवासियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि पिछले एक महीने से भवन की नींव में पानी भरने की शिकायत की जा रही थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।इसके अलावा, पास में पोकलेन मशीन से की जा रही तोड़फोड़ को भी हादसे की एक बड़ी वजह बताया जा रहा है। रहवासियों के अनुसार, इसी कारण मकान की संरचना कमजोर हो गई थी।

‘सुरक्षा के साथ हटाया जा रहा था भवन’

वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत की जा रही थी।अधिकारियों के अनुसार, जर्जर भवन को निर्धारित प्रक्रिया और सुरक्षा उपायों के साथ हटाया जा रहा था। मौके पर बैरिकेडिंग की गई थी और पूरी कार्रवाई निगरानी में हो रही थी।पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद प्रशासन और नगर निगम की टीमें मौके पर तैनात हैं।

 

Related to this topic: