मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 19 अगस्त का दिन बेहद खास और खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार..
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 19 अगस्त का दिन बेहद खास और खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। इसके अलावा, सीएम मैहर जिले के लिए 256 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।
मिलेगा रक्षाबंधन का तोहफा
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी महिला को 1,500 रुपये की नियमित किस्त प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार की ओर से 250 रुपये का उपहार भी शामिल किया गया है। इस प्रकार, इस बार लाड़ली बहनों के खातों में सीधे 1,750 रुपये की कुल राशि पहुंचेगी।
अब तक बांटे गए 63 हजार करोड़
जून 2023 में शुरू हुई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हुई है। योजना के आगाज से लेकर अगस्त 2026 तक की कुल 39 किस्तों में अब तक पात्र महिलाओं के खातों में 63,248 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि पहुंचाई जा चुकी है। राज्य सरकार ने इस योजना के के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये के विशाल बजट का प्रावधान किया है।
मैहर जिले को मिलेगी नई रफ्तार
मैहर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केवल आर्थिक सहायता ही नहीं देंगे, बल्कि जिले को 256 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और अन्य सुविधाओं को गति मिलेगी।