Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Maihar News

Maihar News: बहन के घर जन्मदिन में शामिल होने जा रहे तीन बच्चे नदी में बहे

मैहर जिले में अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र में शनिवार रात नदी पार करते समय दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे तेज बहाव में बह गए।


maihar news बहन के घर जन्मदिन में शामिल होने जा रहे तीन बच्चे नदी में बहे

Satna News: बहन के घर जन्मदिन में शामिल होने जा रहे तीन बच्चे नदी में बहे |

अमन शुक्ला, सतना: मैहर जिले में अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र में शनिवार रात नदी पार करते समय दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे तेज बहाव में बह गए। इनकी पहचान विराज कुशवाहा (7), सार्थक कुशवाहा (5) और उनके मामा अंकुल कुशवाहा (19) के रूप में हुई है। SDRF और NDRF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन में सार्थक का शव ढूंढ निकाला है। दोनों बच्चे भड़ी, अमरपाटन के रहने वाले हैं जबकि अंकुल खरमसेड़ा का रहने वाला है। 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे तीनों जुड़ा गांव के पास नदी पार कर बाइक से बहन के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने तेंदुहटी जा रहे थे।नदी पार करने के दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आया। इसकी चपेट में आने से तीनों बह गए। हादसे के बाद उनकी मोटरसाइकिल नदी किनारे रपटे के पास फंसी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

SDRF-NDRF की टीमें तलाश में जुटीं

घटना की जानकारी मिलते ही SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीमों को सावधानी के साथ तलाश करनी पड़ रही है।

सर्च आपरेशन जारी

मौके पर तहसीलदार आरडी साकेत और देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीमों को भी काफी सावधानी के साथ सर्च ऑपरेशन चलाना पड़ रहा है।

परिजनों का बुरा हाल

फिलहाल लापता दो लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार नदी के आसपास के क्षेत्र में तलाश कर रही हैं। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related to this topic: