Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Bhadohi News

Bhadohi News: भदोही में आवारा सांड का आतंक, घायल हुए मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश के भदोही से एक दर्दनाक खबर आई है। आवारा सांड के हमले में बाइक सवार माँ -बेटा घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहाँ शनिवार को दोनों की मौत हो गई।


bhadohi news भदोही में आवारा सांड का आतंक घायल हुए मां-बेटे की मौत 

Bhadohi News: भदोही में आवारा सांड का आतंक, घायल हुए मां-बेटे की मौत  |

प्रभुनाथ शुक्ला, भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही से एक दर्दनाक खबर आई है। आवारा सांड के हमले में बाइक सवार माँ -बेटा घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहाँ शनिवार को दोनों की मौत हो गई।

सामान लेने गए थे मां बेटे 

जानकारी के अनुसार, प्रियांशु सिंह अपनी माँ विनीता सिंह के साथ शुक्रवार शाम करीब 07:30 बजे बाइक से किराने की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। अमवां में दुकान के सामने पहुंचते ही वहां मौजूद आवारा पशुओं के झुण्ड से एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान लोग बीच बचाव को भी पहुंचे, लेकिन तब तक उन्हें काफी चोट लग चुकी थी।

सांड के हमले में हुए थे घायल,फिर मौत 

हादसे में घायल हुए माँ-बेटे को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। प्रियांशु के पिता जनार्दन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की करीब दस वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रियांशु मां बाप की इकलौती संतान था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।

Related to this topic: