Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Sitapur Accident News

Sitapur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने निगल ली जिम ट्रेनर की जिंदगी, सड़क पर तड़पता रहा, चालक फरार

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां उजाड़ गया। सदरपुर से जिम में प्रशिक्षण देकर लौट रहे 34 वर्षीय जिम ट्रेनर रणजीत सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...


sitapur accident तेज रफ्तार ट्रक ने निगल ली जिम ट्रेनर की जिंदगी सड़क पर तड़पता रहा चालक फरार

Sitapur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने निगल ली जिम ट्रेनर की जिंदगी, सड़क पर तड़पता रहा, चालक फरार |

हिमांशु सिंह, सीतापुर: रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां उजाड़ गया। सदरपुर से जिम में प्रशिक्षण देकर लौट रहे 34 वर्षीय जिम ट्रेनर रणजीत सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि रणजीत ट्रक के नीचे फंसकर काफी दूर तक सड़क पर घिसटते रहे। मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बाइक पर चढ़ा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विशेषण मार्ग के पास रणजीत की बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार उर्वरक लदा ट्रक (UP 34 AT 2084) बेकाबू होकर रणजीत की बाइक पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रणजीत ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक ट्रक छोड़कर फरार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में शामिल दूसरी बाइक का चालक भी मौके से भाग निकला। घायल रणजीत को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिम ट्रेनर था मृतक

मृतक की पहचान रामपुर मथुरा निवासी रणजीत सिंह (34) पुत्र जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से जिम ट्रेनर थे और रोजाना की तरह प्रशिक्षण देकर घर लौट रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रणजीत अपने पीछे पत्नी और एक साल के मासूम बेटे को छोड़ गए हैं।

कब्जे में ट्रक, जांच शुरू

रामपुर मथुरा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक और दूसरी बाइक के चालक की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों फरार चालकों की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।

Related to this topic: