Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Amethi Accident News

Amethi Accident: तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, 24 वर्षीय युवक गंभीर

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अंतू रोड बाईपास के पास रविवार को तेज रफ्तार अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।


amethi accident तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर 24 वर्षीय युवक गंभीर

Amethi Accident: तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, 24 वर्षीय युवक गंभीर |

कुलदीप शुक्ला,अमेठी: अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अंतू रोड बाईपास के पास रविवार को तेज रफ्तार अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय आयुष गौतम पुत्र राम औतार निवासी करनाईपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि आयुष गौतम बाइक से अंतू की ओर से अमेठी बाजार जा रहा था। इसी दौरान प्रतापगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा।

इसी बीच सूचना मिलने पर थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय सिपाहियों ने घायल आयुष गौतम को ई-रिक्शे पर लादकर अस्पताल के लिए रवाना किया। हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को देखकर दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना को लेकर मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सिपाहियों की भूमिका की सराहना की, वहीं एंबुलेंस के देरी से पहुंचने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी शिवाकांत के अनुसार हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related to this topic: