कोसमी में वन विभाग की कार्रवाई

 कोसमी पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, प्रभावित परिवारों को आवास और राहत का भरोसा दिया

सीहोर जिले के कोसमी गांव में वन विभाग की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। उन्होंने परिवारों के लिए आवास व अस्थायी राहत की व्यवस्था का भरोसा दिया

By : स्वदेश डेस्क
 कोसमी पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, प्रभावित परिवारों को आवास और राहत का भरोसा दिया

भोपाल।  सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में वन विभाग और प्रशासन की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की । इस दौरान परिवारों ने उन्हें अपने घरों, फसलों और पानी की व्यवस्था को हुए नुकसान की जानकारी दी । मामले को गंभीर बताते हुए चौहान ने मौके से ही मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से फोन पर बात की।

शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भी फोन कर मामले की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी चर्चा करेंगे, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें ।

घर, फसल और कुएं को नुकसान की शिकायत

प्रभावित परिवारों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान उनके मकानों को नुकसान पहुंचा और खेतों में खड़ी मक्का व तुअर की फसल भी नष्ट हो गई,  पीने और सिंचाई के पानी के लिए इस्तेमाल होने वाले कुएं को मिट्टी से भर दिए जाने की बात भी सामने आई है। इन परिस्थितियों में परिवारों के सामने रहने, खाने और पानी की व्यवस्था से जुड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। 

प्रभावित परिवारों के लिए आवास और अस्थायी मदद का भरोसा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन परिवारों के घर टूटे हैं, उनके लिए घर बनवाने की व्यवस्था की जाएगी।  स्थायी इंतजाम होने तक उनके रहने और खाने-पीने की अस्थायी व्यवस्था करने का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और मामले में जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।  

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026