Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Shiv Medical store in Shivpuri Seal

Shivpuri News: शिवपुरी में शिव मेडिकल पर एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर मिला, देर रात स्टोर सील

शिवपुरी के शिव मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर मिलने के बाद देर रात कार्रवाई हुई। सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर ने स्टोर सील कर दिया।


shivpuri news शिवपुरी में शिव मेडिकल पर एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर मिला देर रात स्टोर सील

action in medical shop over expired product in shivpuri |

राजेंंद्र जैन, शिवपुरी। शहर में मेडिकल स्टोरों पर दवाओं और अन्य स्वास्थ्य उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार की देर रात की गई कार्रवाई से हड़कंप मचा दिखाई दे रहा है। शिव मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी डेट का प्रोटीन पाउडर मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद संबंधित उत्पाद को जब्त कर कार्रवाई की गई और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। शिव मेडिकल पर हुई छापामार कार्रवाई की सूचना जैसे ही शहर में फैली तो वे मेडिकल स्टोर एकाएक बंद हो गए जो देर रात तक खुले दिखाई देते थे। जिस प्रोटीन पाउडर को लेकर कार्रवाई की गई है, वह एक वरिष्ठ अधिकारी के यहां पहुंचा था। 

इस तरह हुई कार्रवाई

बीते मंगलवार की रात लगभग 10 बजे वरिष्ठ अधिकारी ( कलेक्टर अर्पित वर्मा) के यहाँ प्रोटीन पाउडर मंगवाया गया था। इस प्रोटीन पाउडर को कोर्ट रोड पर स्थित शिव मेडिकल स्टोर से खरीदा गया और संबंधित अधिकारी के यहां पहुंचाया गया। जब इस प्रोटीन पाउडर की एक्सपायरी डेट देखा तो हैरान हो गए। पाउडर एक्सपायर हो चुका था। जैसे है यह मामला सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर के संज्ञान में आया तो वह शिव मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। ऐसे में एक्सपायरी उत्पाद की बिक्री और सप्लाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।शिव मेडिकल स्टोर के संचालक के द्वारा एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर मेडिकल स्टोर पर से बेचा जाकर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

कार्रवाई की खबर फैलते ही मेडिकल संचालकों में मचा हड़कंप

शिव मेडिकल पर कार्रवाई की सूचना शहर के अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों तक पहुंचते ही देर रात तक खुले रहने वाले कई मेडिकल स्टोर एकाएक बंद होते नजर आए। कार्रवाई के बाद मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री पर उठे गंभीर सवाल

मेडिकल स्टोर से एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर मिलने की घटना ने शहर में बिक रहे स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब मेडिकल स्टोरों पर स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों की बिक्री होती है, तो उनकी एक्सपायरी और गुणवत्ता की नियमित जांच बेहद जरूरी है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग केवल एक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई तक सीमित रहता है या फिर शहरभर के मेडिकल स्टोरों की व्यापक जांच कर एक्सपायरी दवाओं और स्वास्थ्य उत्पादों के कारोबार पर भी शिकंजा कसता है।

Related to this topic: