Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Badwah Shaktidham to Become Spiritual, Research Hu

आध्यात्मिक व वैज्ञानिक अनुसंधान का केंद्र बनेगा शक्तिधाम-सुरेश भैयाजी जोशी

बड़वाह में प्रस्तावित शक्तिधाम आध्यात्मिक और वैज्ञानिक अनुसंधान का समेकित केंद्र बनेगा, भैयाजी जोशी ने न्यास ट्रस्ट बैठक में कहा


आध्यात्मिक व वैज्ञानिक अनुसंधान का केंद्र बनेगा शक्तिधाम-सुरेश भैयाजी जोशी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि बड़वाह में स्थापित होने जा रहा शक्तिधाम भविष्य में आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान का समेकित केंद्र बनेगा। वे शक्तिधाम न्यास ट्रस्ट की बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। यह बैठक सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के ‘प्रज्ञा दीप’, हर्षवर्धन नगर में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अनिलानंद महाराज, रीतेशदास वैरागी एवं विभाष उपाध्याय भी उपस्थित थे।

अपने उद्घाटन उद्बोधन में श्री जोशी ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत स्वाaस्तिक आधारित वास्तु संरचना पर मुख्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा, जिसके केंद्र में भारत माता की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। इसके साथ ही ध्यान-साधना केंद्र, शोध एवं अनुसंधान संस्थान, डिजिटल अभिलेखागार, गोशाला, जैविक कृषि क्षेत्र, अतिथि गृह, धर्मशाला, भजनशाला तथा उद्यान एवं सेवा इकाइयों का विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शक्तिधाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यह आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक अनुसंधान का समेकित केंद्र भी बनेगा। यहां शक्ति उपासना, देवी परंपरा, पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक शोध, ध्वनि, ध्यान एवं ऊर्जा पर वैज्ञानिक अध्ययन तथा नर्मदा जल एवं वनस्पति पर अनुसंधान कार्य किए जाएंगे।

बड़वाह में स्थापित होगा शक्तिधाम

शक्तिधाम यानी शक्ति, श्रद्धा, शास्त्र एवं साधना अनुसंधान केंद्र की स्थापना खरगोन जिले के बड़वाह में की जाएगी। इस केंद्र में 51 शक्तिपीठों का समेकित स्वरूप एक ही परिसर में स्थापित करने की परिकल्पना की गई है। इसे मां नर्मदा के तट पर, श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से लगभग 15–20 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित किया जाएगा।

इस परियोजना को श्रद्धा, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत की प्राचीन सभ्यता, सनातन धर्म और सांस्कृतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना है। साथ ही स्थानीय जनजातीय परंपराओं के संरक्षण, रोजगार सृजन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।इस बैठक में न्यास की दृष्टि के साथ प्रबंध कार्यकारिणी एवं उपसमितियों के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।