Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Satna Woman found on canal

Satna News: घर से इलाज के निकली विवाहिता का नहर में मिला शव; हत्या के आरोप में परिजनों का चक्काजाम

सतना में इलाज के लिए घर से निकली नवविवाहित का शव नहर में मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर चक्काजाम किया। पुलिस जांच के लिए पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है।


satna news घर से इलाज के निकली विवाहिता का नहर में मिला शव हत्या के आरोप में परिजनों का चक्काजाम

Satna News |

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बरहा गांव के पास स्थित नहर से महिला का शव बरामद हुआ है। इसके बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मृतक महिला की पहचान रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के मरोह दाहिया बस्ती निवासी सरस्वती दाहिया के रूप में हुई है। 

घटना के बाद  मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए कृपालपुर में चक्काजाम कर दिया। करीब 45 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी इसके बात प्रदर्शन समाप्त हुआ।

गुमशुदगी के एक दिन बाद मिला शव

पुलिस के अनुसार, सरस्वती के पति राजकुमार दाहिया ने 1 अगस्त को कोलगवां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह पत्नी को इलाज के लिए माधवगढ़ लेकर गया था। इलाज के बाद सरकारी स्कूल के पास उसे छोड़कर मटहना चला गया। लौटने पर पत्नी वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शव मिलने के बाद बढ़ा विवाद

बरहा गांव के पास में नहर में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान की प्रक्रिया पूरी की। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरस्वती की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। इसी मांग को लेकर परिजनों ने कृपालपुर में सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।

पुलिस ने जाम समाप्त कराया

कोलगवां थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और सड़क पर यातायात सामान्य हो गया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थिति पर नजर बनाए रखी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट  और मनोवैज्ञानिक जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related to this topic: