कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आगामी इंदौर दौरा स्थगित हो गया है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को 12 सितंबर को इंदौर आना था...
Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी का एमपी दौरा टला, 12 सितंबर को आ रहे थे इंदौर |
अनुराग तागडे: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आगामी इंदौर दौरा स्थगित हो गया है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को 12 सितंबर को इंदौर आना था, लेकिन अब वे 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने आयोजन स्थल की उपलब्धता नहीं होने के कारण कार्यक्रम की तारीख में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
नही मिली जगह, बदली तारीख
बताया जा रहा है कि इंदौर के नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति या जगह न मिल पाने के कारण AICC को राहुल गांधी के कार्यक्रम के शेड्यूल में संशोधन करना पड़ा। नेहरू स्टेडियम में जगह न मिलने के बाद अब नए विकल्प तलाश लिए गए हैं।
अब 19 सितंबर को छात्रों की गूंज
राहुल गांधी का चर्चित कार्यक्रम छात्रों की गूंज अब 12 सितंबर की जगह 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों के जुटने की संभावना है।
अब यहां होगा कार्यक्रम!
तारीख में बदलाव के बाद पार्टी संगठन ने नए स्थान पर काम शुरू कर दिया है। अब इंदौर स्थित रीजनल पार्क के सामने मैदान को प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जा रहा है, ताकि 19 सितंबर को होने वाले इस छात्र सम्मेलन को आयोजित किया जा सके।