Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Raebareli News

Raebareli News: कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप

महराजगंज क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे नया मजरे चंदापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया।


raebareli news कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत मिला अज्ञात शव मचा हड़कंप

Raebareli News: कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप |

रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे नया मजरे चंदापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 85 वर्षीय रघुनाथ पुत्र ननकऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें तत्काल महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है। एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया घटना की जानकारी मिली है तहसीलदार को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने बताया रिपोर्ट आते ही उसे शासन द्वारा प्रदत्त धनराशि दी जाएगी।

अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

ऊँचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक के छिपिया मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव के पास से गुजरे गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक युवक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से उसकी मौत हुई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही ऊँचाहार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इस संबंध में ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्रों में उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।