Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में चौंकाने वाला मामला

हिंदू नाम बताकर की शादी, 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव

प्रयागराज में एक युवती की शादी के 35 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। धोखे से शादी करने वाले पति पर जांच जारी है।


हिंदू नाम बताकर की शादी 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव

AI इमेज |

प्रयागराज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक को युवती ने हिंदू समझकर शादी की थी, वह बाद में मुस्लिम निकला। उसका नाम प्रिंस नहीं, बल्कि साहिल बताया जा रहा है। शादी के बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसे दफना दिया गया। मायके पक्ष की शिकायत पर 35 दिन बाद कब्र खोदकर युवती का शव बाहर निकाला गया।

सड़ी अवस्था में मिला शव

कब्र से निकाले गए शव की हालत काफी खराब थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अब विस्तृत जांच और अन्य रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज निवासी साहिल ने खुद को हिंदू बताकर और अपना नाम प्रिंस बताकर मध्य प्रदेश के रीवा की युवती गोल्डी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। दोनों हैदराबाद में नौकरी करते थे। कुछ समय बाद दोस्ती प्रेम संबंध में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली।

मां का आरोप- गर्भवती बेटी को जहर देकर मारा

मृतका की मां बेबी देवी का आरोप है कि उनकी गर्भवती बेटी की ससुराल में जहर देकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि परिवार को बेटी की मौत की सूचना तक नहीं दी गई और करीब एक महीने बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शादी के कुछ समय बाद ही उन्हें पता चला कि युवक का वास्तविक नाम प्रिंस नहीं, बल्कि साहिल है। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होने लगा था।

पुलिस कर रही जांच

एसीपी बारा, वेदव्यास मिश्र के अनुसार, युवती के मायके पक्ष की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक साहिल और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। ऐसे में मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Related to this topic: