Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Nursing Students Protest

Bhopal Nursing Students Protest: भोपाल में नर्सिंग छात्रों का उग्र प्रदर्शन, इमारत पर चढ़े छात्र

राजधानी भोपाल में नर्सिंग छात्र संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नर्सिंग काउंसिल भोपाल के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।


bhopal nursing students protest भोपाल में नर्सिंग छात्रों का उग्र प्रदर्शन इमारत पर चढ़े छात्र

Bhopal Nursing Students Protest: भोपाल में नर्सिंग छात्रों का उग्र प्रदर्शन, इमारत पर चढ़े छात्र |

Bhopal Nursing Students Protest: राजधानी भोपाल में नर्सिंग छात्र संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नर्सिंग काउंसिल भोपाल के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार को छात्रों का प्रदर्शन उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब तीन छात्र एक इमारत पर चढ़ गए। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद तीनों छात्रों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। छात्रों की मांग रुके हुए रिजल्ट्स को जारी करने की थी। 

छात्र क्यों कर रहे प्रदर्शन?

छात्र संगठन NSO ने मुख्य रूप से GNM और B.Sc. नर्सिंग के लंबित परिणाम घोषित करने और आगामी सत्रों की परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से कराने की मांग उठाई है। छात्रों का कहना है कि नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स के रिजल्ट्स और परीक्षाओं में हो रही देरी का असर लाखों छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है। शासन-प्रशासन की उपेक्षा के कारण ही छात्रों को मजबूरन आंदोलन और भूख हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने केवल रिजल्ट ही नहीं, बल्कि कई अन्य मुद्दों को लेकर मोर्चा खेले हुए है। छात्रों की मांग है कि SC, ST और OBC वर्ग के GNM, B.Sc. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक, M.Sc. नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों की रुकी हुई स्कॉलरशिप तुरंत जारी की जाए। इसके साथ ही EWS श्रेणी के सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए भी स्कॉलरशिप योजना शुरू की जाए और नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों को क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों से हटाकर वापस पहले की तरह मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर से जोड़ा जाए।

भूख हड़ताल और इस्तीफे की मांग

आंदोलन को तेज करने के लिए छात्र नेताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए पोस्टरों के माध्यम से नर्सिंग शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार को समाप्त करने और फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की मांग की गई है। इसके अलावा छात्र संगठन ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए लापरवाही करने वालों के इस्तीफे की भी मांग कर रहे है।