Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MP Teachers News

MP Teachers News: MP के शिक्षकों को DPI का नया और बड़ा फरमान, मचा गया हड़कंप

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए नया फरमान जारी किया है।


mp teachers news mp के शिक्षकों को dpi का नया और बड़ा फरमान मचा गया हड़कंप

MP Teachers News: MP के शिक्षकों को DPI का नया और बड़ा फरमान, मचा गया हड़कंप |

MP Teachers News: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए नया फरमान जारी किया है। एक और DPI ने नियमित शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के नियमों को सख्त करते हुए नया समय निर्धारित करने की तैयारी की है, तो वही दूसरी ओर प्रदेश के करीब 70 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया गया है।

हाजिरी का बदला समय

DPI के नए फरमान के अनुसार, सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति समय समय पर दर्ज करानें के लिए ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। पहले शिक्षकों को सुबह 9:30 बजे से 10:45 बजे के बीच ऑनलाइन हाजिरी लगानी होती थी। लेकिन अब इस समयसीमा को घटाकर सुबह 10:00 बजे तक करने की तैयारी है। यानी शिक्षकों को स्कूल में सुबह 10:00 बजे से पहले अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। विभाग के इस नए फरमान से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। 

रुके मानदेय का होगा निपटारा

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण कई अतिथि शिक्षकों की ऑनलाइन री-ज्वाइनिंग नहीं हो पा रही थी और उनका महीनों का मानदेय अटका हुआ था। ऐसे में DPI ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी किया है। विभाग ने ऐसे सभी नेटवर्क विहीन स्कूलों और वहां कार्यरत अतिथि शिक्षकों का पूरा विवरण मांगा है, ताकि लंबित मानदेय जल्द से जल्द जारी किया जा सके।

70 हजार शिक्षकों को मिलेगा लाभ 

आपको बता दें कि प्रदेश में करीब 70 हजार अतिथि शिक्षक स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नेटवर्क की वजह से ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कते आ रही है। DPI की इस नई पहल से ऐसे करीब 70 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों को समय पर मानदेय मिलने का रास्ता साफ होगा।

Related to this topic: