Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

India Nepalese vehicles

Maharajganj News: बिना वैध प्रवेश पत्र के भारतीय क्षेत्र में घूम रहे नेपाली नंबर प्लेट वाले वाहन

बिना वैध प्रवेश पत्र (पास) के नेपाली नंबर प्लेट लगे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का भारतीय सीमा में बेरोकटोक आवागमन जारी है।


maharajganj news बिना वैध प्रवेश पत्र के भारतीय क्षेत्र में घूम रहे नेपाली नंबर प्लेट वाले वाहन

Maharajganj News: बिना वैध प्रवेश पत्र के भारतीय क्षेत्र में घूम रहे नेपाली नंबर प्लेट वाले वाहन |

राजेश जायसवाल, महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा से लगे नौतनवा, सोनौली, बरगदवा तथा परसा मलिक थाना क्षेत्रों में बिना वैध प्रवेश पत्र (पास) के नेपाली नंबर प्लेट लगे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का भारतीय सीमा में बेरोकटोक आवागमन जारी है। यहां तक भारतीय क्षेत्र के मोटर गैरेज में वाहन को ठीक कराने के लिए महिनों महिनों तक खड़ी रहती हैं  जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के कारण ऐसे वाहनों की संख्या लगातार भारतीय क्षेत्र में बढ़ रही है, जिससे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ऐसे वाहन जिनमे पास नहीं वैध प्रवेश पत्र

जानकारी के अनुसार, सोनौली सीमा पर भारत में प्रवेश करने वाले नेपाली वाहनों के लिए सीमित अवधि और निर्धारित क्षेत्र तक आने का कस्टम विभाग द्वारा पास जारी किया जाता है। लेकिन सीमावर्ती भारतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे नेपाली वाहन घूमते देखे जाते हैं, जिनके पास कथित रूप से कोई वैध प्रवेश पत्र नहीं होता। आरोप है कि इनमें से कई वाहन मुख्य चेकपोस्ट के बजाय पगडंडी मार्गों से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं।

ऐसे वाहनों से तस्करी की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाली नंबर प्लेट लगे वाहनों का उपयोग तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी किए जाने की आशंका रहती है। घटना को अंजाम देने के बाद ऐसे वाहन आसानी से नेपाल लौट जाते हैं, जिससे जांच एजेंसियों को काफी कठिनाई होती है। सबसे बड़ी समस्या यह बताई जा रही है कि भारतीय अधिकारियों के पास नेपाली वाहनों के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन), चेसिस नंबर अथवा वाहन स्वामी का तत्काल सत्यापन करने की प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसी संदिग्ध वाहन की पहचान और उसके मालिक तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

स्थानीय नागरिकों की मांग...

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि भारत-नेपाल सीमा पर बिना वैध दस्तावेज के प्रवेश करने वाले नेपाली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जाए। साथ ही सीमा से लगे सभी थाना क्षेत्रों में नियमित चेकिंग, तकनीकी सत्यापन व्यवस्था और संबंधित भारतीय एवं नेपाली एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाकर ऐसे वाहनों की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि तस्करी और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। क्षेत्राधिकार नौतनवा बसंत सिंह का कहना है कि क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र को निर्देशित किया गया है कि भारत में प्रवेश करने वाले सभी नेपाली नंबर प्लेट लगी नेपाली वाहनों की नेपाल भारत में प्रवेश करने के वैद्ध कागजात होने  की जांच कर उचित कार्रवाई करें।

Related to this topic: