तहसील मुसाफिरखाना में एसडीएम के पद पर तैनात नीतेश राज को कार्यभार संभाले तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी आवास उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
Musafirkhana SDM: चार महीने बाद भी सरकारी आवास से वंचित SDM , गौरीगंज से कर रहे आवागमन |
अंकित पाण्डेय, मुसाफिरखाना, अमेठी: तहसील मुसाफिरखाना में एसडीएम के पद पर तैनात नीतेश राज को कार्यभार संभाले तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी आवास उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। बताया जा रहा है कि तहसील परिसर स्थित एसडीएम आवास पर अभी पूर्व एसडीएम अभिनव कन्नौजिया का कब्जा है और आवास पर उनका नाम भी अंकित है।
सरकारी आवास उपलब्ध नहीं होने के कारण वर्तमान एसडीएम नीतेश राज को गौरीगंज में रहना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें प्रतिदिन गौरीगंज से मुसाफिरखाना आवागमन करना पड़ता है। तैनाती स्थल पर अधिकारी को सरकारी आवास नहीं मिलने का मामला अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
कई माह से आवास खाली न होने पर उठ रहे सवाल
वर्तमान एसडीएम के पदभार ग्रहण करने के कई माह बाद भी सरकारी आवास उपलब्ध नहीं होने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी आवास पूर्व अधिकारी के पास है तो नियमानुसार उसे खाली कराने और वर्तमान अधिकारी को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समय से पूरी होनी चाहिए थी।
क्यो बोले एसडीएम?
इस मामले में एसडीएम नीतेश राज ने बताया कि एसडीएम आवास अभी तक पूर्व एसडीएम द्वारा खाली नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी आवास पर अभी पूर्व एसडीएम का नाम अंकित है। अब देखना होगा कि प्रशासनिक स्तर पर आवास खाली कराने और वर्तमान एसडीएम को तैनाती स्थल पर सरकारी आवास उपलब्ध कराने के लिए कब तक कार्रवाई की जाती है।