Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

मर्डर इन भोपाल

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की घर में हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की घर में हत्या हुई। नया नौकर वरुण कुमार, जो हाल ही में रखा गया था, घटना के बाद से लापता है।


भोपाल में रिटायर्ड ias राकेश अग्रवाल की घर में हत्या 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

भोपाल के रातीबड़ इलाके में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह सूरजनगर स्थित उनके घर में उनका शव संदिग्ध हालत में मिला। शुरुआती जांच में गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को दो दिन पहले काम पर रखे गए केयरटेकर पर शक है, जो घटना के बाद से लापता है। हालांकि, पुलिस ने अभी उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित घर में रहते थे। बताया जा रहा है कि 28 सितंबर को पंजाब की एक एजेंसी के जरिए वरुण कुमार नाम के व्यक्ति को केयरटेकर के तौर पर रखा गया था। घटना के बाद से वह घर पर नहीं मिला और उसका सामान भी गायब बताया जा रहा है।

सुबह पत्नी ने बाहर से बंद मिला मुख्य दरवाजा

पुलिस के मुताबिक, राकेश अग्रवाल की पत्नी सुबह करीब 5:30 बजे टहलने के लिए उठीं तो घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने दूसरे केयरटेकर राजन थापा को फोन किया। इसके बाद दरवाजा खुलवाया गया।अंदर पहुंचने पर पत्नी ने राकेश अग्रवाल को जमीन पर संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को घर में आग लगाने की कोशिश के संकेत भी मिले हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किचन में गैस सिलेंडर का पाइप निकला हुआ था और घर के अंदर गैस भरी हुई थी।इस पहलू को भी पुलिस जांच में शामिल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के बाद घर में आग लगाने की कोशिश क्यों की गई और इसके पीछे क्या मकसद था।

CCTV और FSL जांच में जुटी पुलिस

पुलिस घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। FSL टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। घर में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश से लेकर नौकर की गतिविधियों तक सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस की जांच का एक अहम बिंदु फरार केयरटेकर है। उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन हत्या उसी ने की है, यह अभी जांच पूरी होने से पहले कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस अब पोस्टमार्टम, CCTV फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को जोड़ने में जुटी है।

Related to this topic: